मुम्बई 03 अगस्त, महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में सावित्री नदी पर आजादी से पहले बने एक पुल के कल देर रात ध्वस्त हो जाने से राज्य परिवहन निगम की दो बसों समेत कई अन्य वाहन बह गये। इस दुर्घटना में 25 से अधिक लोगाें के डूबने की आशंका है। महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री दिवाकर राउत ने यहां बताया, “राज्य परिवहन विभाग के काेंकण खंड की दो बसें नदी में बह गयी, जिसमें 20 से 22 लोग सवार थे। इसके अलावा कई अन्य निजी वाहन भी बह गये हैं।” उन्होंने बताया कि क्षेत्र में भारी बारिश के कारण नुकसान का सही आकलन नहीं हो सका है। महाराष्ट्र राज्य परिवहन का एक दल मौके पर पहुंच गया है। राज्य के श्रम एवं खनन मंत्री प्रकाश मेहता भी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय आपदा नियंत्रण बल (एनडीआरएफ) के दाे दल राहत एवं बचाव कार्य के लिए पहले ही पहुंच चुके थे। महाद और पोलदपुर तालुका के बीच बना यह पुल मुम्बई-गोवा राजमार्ग को जोड़ता है। महाराष्ट्र के राहत एवं पुनर्वास मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि यह पुल काफी पुराना था। यहां पर एक नया पुल भी बनाया जा चुका है जो अब परिचालन में है।
गुरुवार, 4 अगस्त 2016
महाराष्ट्र में पुराना पुल ध्वस्त, दो बसों समेत कई वाहन बहे
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें