मोदी ने मनमोहन को जन्मदिन की दी बधाई - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 26 सितंबर 2016

मोदी ने मनमोहन को जन्मदिन की दी बधाई

नयी दिल्ली 26 सितम्बर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को आज उनके जन्मदिन पर बधाई दी। 

प्रधानमंत्री कार्यालय ने टि्वट किया , “ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉ. मनमोहन सिंह से बात की और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।” कांग्रेस ने भी पूर्व प्रधानमंत्री को उनके जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं दी। 

कांग्रेस ने अपने आधिकारिक टि्वटर पर लिखा, “ हम डाॅ. मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई और भारत को नयी उंचाइयों पर ले जाने में उनके योगदान के लिए धन्यवाद देते हैं।” 26 सितम्बर 1932 को जन्मे डॉ. सिंह की अगुवाई में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार ने दो सफल कार्यकाल पूरे किए थे। वह आज 84 वर्ष के हो गए। 

कोई टिप्पणी नहीं: