झाबुआ (मध्यप्रदेश) की खबर 21 नवम्बर) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 21 नवंबर 2016

झाबुआ (मध्यप्रदेश) की खबर 21 नवम्बर)

कांग्रेस के लोकतंत्र विरोधी आपातकाल के भुक्तभोगी रहे है हम -  श्री शर्मा
  • लोकतंत्र सेनानी संघ का वृहद सम्मेलन सम्पन्न

jhabua news
झाबुआ ।  लोकतंत्र विरोधी कांग्रेस सरकार द्वारा लागू आपातकाल के दौर के हम भुक्तभोगी रहे है।आपातकाल का हम पर और हमारे परिवारो पर इतना गहरा दुष्प्रभाव पड़ा है की आज तक उसके परिणामों की छाया पीछा करती नजर आती है। हम लोगो ने अगर साहस नहीं दिखाया होता तो विश्व के सबसे  बड़े और उजले लोकतंत्र की पहचान से भारत वंचित रह जाता हालाँकि भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था पर कांग्रेस ने अपने अलोकतांत्रिक कार्रवाई के निशान तो लगा ही दिए है। उक्त विचार लोकतंत्र सेनानी संघ के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री संतोष शर्मा ने स्थानीय रोटरी हॉल में आयोजित लोकतंत्र सेनानी संघ के वृहद सम्मेलन को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। झाबुआ , आलीराजपुर , धार सहित प्रदेश के विभिन्न जिलो के लोकतंत्र सेनानियों के समक्ष उन्होंने कहा भाजपा सरकार ने हमारी पीड़ा को समझते हुए सम्मान व नियमित सम्मान राशि देना आरम्भ किया है।हमें सामाजिक गतिविधियों में लगातार संलग्न रहते हुए अपनी विशिष्ट पहचान को न केवल कायम रखना है बल्कि समाज को दिशा भी देते रहना है।जिस तरह हमने लोकतंत्र को बचाने के लिए राष्ट्रधर्म निभाया है , वो क्रम जारी रखना है।कार्य करते रहने से समाज स्वयं हमारी छबि को नीत नवीन सुदृढ़ रूप में गढ़ता रहेगा। संघ के आलीराजपुर जिला संयोजक श्री ज्ञानचंद जैन ने राष्ट्रवादी राजनितिक संगठन का जिक्र करते हुए कहा इससे जुड़े प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारियों को संज्ञान रखना होगा की वे जिला स्तर पर ऐसे पदाधिकारियों  की नियुक्ति करें , जिससे संघ व संगठन की विचारधारा व कार्यप्रणाली पर दुष्प्रभाव न पड़े।विचारधारा व संगठन से जुड़े वरिष्ठ व पुराने अनुभवी लोग हर स्थान पर मौजूद रहते है , कम से कम उनके अनुभवों का लाभ संगठन को लेना ही चाहिये।संघ के प्रदेश कार्यालय मंत्री श्री राजनारायण अग्निहोत्री ने कहा म. प्र. पर्यटन विकास निगम द्वारा लोकतंत्र सेनानियों के लिए पर्यटन स्थलो पर विशिष्ट कार्ड के माध्यम से सुविधाएं दी जाना शुरू की गई है। रियायती दरो पर सेवाए हेतु बन रहे इन कार्ड की सुविधा से सभी लोकतंत्र सेनानी जुड़कर लाभ लेवे। लोकतंत्र सेनानी संघ के इस वृहद सम्मेलन के मंच पर प्रदेश कार्यालय मंत्री श्री राजनारायण अग्निहोत्री , प्रदेश महामन्त्री श्री सुरेन्द्र द्विवेदी , राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य श्री ओम सोनी , प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व झाबुआ जिला संयोजक श्री योगेन्द्र भावसार , धार जिला संयोजक श्री शांतिलाल राठौर  उपस्थित थे।संचालन श्री राठौर ने किया व आभार श्री सोनी ने माना।

गैस गोदाम के स्थान परिवर्तन को लेकर कांग्रेस ने आज कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

झाबुआ । ब्लाक कांग्रेस एवं षहर कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान मेें जिला सहकारी उपभोक्ता भंडार द्वारा संचालित सहकारी गैस गोडाउंन को अन्यत्र सुरक्षित स्थान पर अन्तरित करने को लेकर जिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष सुश्री कलावती भूरिया, युवा नेता डाॅ.विका्रंत भूरिया, पूर्व विधायक जेवियर मेडा, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष हेमचंद्र डामोर एवं वरिश्ठ कांगे्रस नेता मानसिंह मेडा एवं पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में जिला कलेक्टर झाबुआ के नाम एडीएम श्री दिलीप कापसे को ज्ञापन सौपा गया। ज्ञापन का वाचन जिला कांग्रेस प्रवक्ता हर्श भट्ट ने किया। ज्ञापन से पूर्व जिला, ब्लाॅक एवं षहर कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण स्थानीय जिला कांग्रेस कार्यालय पर एकत्रित हुए तथा वहां से एक बडी रेली के रूप में नारे लगाते हुए तथा हाथों में कांग्रेस पार्टी का झंडा थामें हुए थांदला गेट, बस स्टेंड होते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। वहां भी गैस गोडाउन को अन्यत्र स्थापित करने हेतु एवं बस स्टैण्ड स्थित देषी एवं विदेषी षराब की दुकानों को अन्यत्र हटाने हेतु नारे बाजी की। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष एवं कार्यवाहक अध्यक्ष सुश्री कलावती भूरिया ने जिला प्रषासन को चेतावनी देते हुए कहा कि 7 दिवस के अंदर अगर गैस गोडाउन को हटाने की कार्यवाही नही की गई तो जिला कांग्रेस उग्र आंदोलन करने से भी हिचकेगी तथा यदि कोई हादसा या जनहानि होती है तो उसकी संपूर्ण जवाबदारी षासन एवं जिला प्रषासन की होगी। इस अवसर पर युवा नेता डाॅ0 विका्रंत भूरिया, जेवियर मेडा एवं हेमचंद्र डामोर ने भी जनता की सुरक्षा हेतु गैस गोडाउन को अन्यत्र स्थापित करने एवं देषी व विदेषी षराब दुकानों को बंद करने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया है कि वर्तमान में झाबुआ नगर के बीचों बीच जिला सहकारी उपभोक्ता भंडार द्वारा संचालित गैस सहकारी गैस गोदाम स्थित है। शहर के मध्य में होने के कारण इस क्षेत्र के आस पास हजारों लोगो का आवागमन बना रहता है, साथ ही गोदाम के पास होटल, भोजनानलय एवं सब्जी मंडी तथा बैक आदि स्थित है, साथ ही पास ही बस स्टेण्ड एवं विघुत मंडल कार्यालय भी स्थित है साथ ही आस पास क्षेत्र के लोग निवास करते है। पूर्व में भी कांग्रेस जन द्वारा इसको हटाने हेतु मांग की गई थी, जिसके लिये आज दिनांक तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई है। विभिन्न कारणों से आये दिन अन्यत्र स्थानों पर गैस गोदाम में आगजनी एवं विस्फोट की घटना घट चुकी है तथा शासन द्वारा भी गैस गोदाम को शहर से बहार अन्य सुरक्षित स्थानों पर रखने के निर्देश है। किन्तु अभी तक इस सबंध में झाबुआ शहर की ऐजेन्सी द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। जिससे की यह क्षेत्र अन्यन्त संवेदनशील हो गया है। ज्ञातव्य है कि विगत वर्ष जिले के पेटलावद कस्बे में विस्फोट से अनेक लोग काल के गाल में समा चुके है तथा कई लोग गंभीर अवस्था में घायल हो चुके है तथा क्षेत्र में इस आग लगने की घटना हो चुकी है। साथ ही बस स्टैण्ड स्थित देषी एवं विदेषी शराब की दुकानों को भी अन्यत्र जगह पर स्थानांतरित करने की मांग भी की गई चूंकि यह बस स्टैण्ड पर स्थित है तथा पास ही स्कुल भी है जिस कारण शराबी आए दिन शराब की कर उत्पात मचाते रहते है जिससे विद्यार्थियों के जीवन पर गलत प्रभाव पड़ता है एवं यात्रियों को परेषानी होती हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष चंद्रवीरसिंह राठौर, लोकसभा युवक कांग्रेस अध्यक्ष आषीश भूरिया, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष विनय भाबोर, जिला महामंत्री जितेन्द्र अग्निहौत्री, आदिवासी विकास परिशद अध्यक्ष विजय भबोर, पार्शद धुमाभाई डामोर, वरूण मकवाना, अविनाष डोडियार, प्रदेष महिला सचिव श्रीमती सायरा बानों, षीला मकवाना, मालू डोडियार, श्रीमती मनुबेन, वरसिंह बापु, कमजी काका, तारसिंह, षंकर सिंह भूरिया, कान्हा गुंडिया, वसीम सैयद, ऋशी डोडियार, कालम षेख, नाथु भाई ठेकेदार, माना सरपंच पिपलिया, छगन सरपंच करडावद बडी, बालु भाई मसुरिया सरपंच, बाबु भाई गडवाडा सरपंच, कलसिंह सरपंच झरनिया, थावरिया भाई डामोर, सहित बडी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।

इंदौर-कानपुर रेल दुर्घटना पर सांसद भूरिया ने जताया षोक, बड़ती रेल दुर्घटनाओं को लेकर रेलमंत्री से की इस्तिफे की मांग

झाबुआ । क्षेत्रीय सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया ने कानपुर के निकट हुई रेल दुर्घटना को लेकर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। श्री भूरिया ने मृतकों को श्रद्वांजलि देते हुए केन्द्र की भाजपा सरकार से प्रष्न किया कि बार-बार हो रही रेल दुर्घटनाओं का जिम्मेदार कौन है? उन्होने रेल दुर्घटनाओं में हो रही बड़ोत्तरि पर केन्द्र की भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा है कि इन दुर्घटनाओ की जिम्मेदारी लेते हुए रेलमंत्री सुरेष प्रभु को नैतिकता के आधार पर अपना इस्तीफा दे देना चाहिए। जहां एक ओर वे देष में बुलेट टेªन चलाने की बात करते है परंतु इस प्रकार की दुर्घटनाओं में हो रही वृद्वि उनकी महत्वकांक्षाओं पर प्रष्न चिन्ह लगाती हैं। भूरिया ने रेल मंत्री से मांग की है कि वे बुलेट टेªन चलाने के बजाए जो ट्रेने चल रही है उनमें तकनीकि एवं रखरखाव के पूरे इंतजाम करे ताकि रेल दुर्घटना के कारण किसी को अपनी जान ना गवानी पडे। साथ ही उन्होने मांग की है कि इस दुर्घटना की जांच करवाकर दोशियों के विरूद्व कठोर से कठोर कार्यवाही करें। एवं मृतकों एवं घायलों को उचित मुआवजा दिया जाए। जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता, कार्यवाहक अध्यक्ष सुश्री कलवती भूरिया, युवा नेता डाॅ.विक्रांत भूरिया, जिला प्रवक्ता हर्श भटट, आचार्य नामदेव, पूर्व विधायक वालसिंह मेडा, वीरसिंह भूरिया, जेवियर मेडा, रतनसिंह भाबोर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह राठौर, सेवादल संगठक राजेष भट्ट, लोकसभा युवक कांग्रेस अध्यक्ष आषीश भूरिया, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष विनय भाबोर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कलावती मेडा, ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष हेमचंद्र डामोर, षहर कांग्रेस अध्यक्ष बंटु अग्निहोत्री, सहित जिला कांग्रेस, ब्लाॅक कांग्रेस, षहर कांग्रेस आदि ने रेल दुर्घटना पर षोक व्यक्त करते हुए मृतकों को श्रद्वांजलि दी एवं घायलों के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की।

सेवा  से बढ कर कोई पूजा नही होती, नर सेवा नारायण सेवा का महामंत्र दिया श्री सत्यसाई ने- षरद पंतोजी
सत्यसाई सप्ताह में बह रही धर्म गंगा ।

झाबुआ । साई बाबा द्वारा जो अनेक सस्थाएँ स्थापित की गई है, उनकी देखभाल सत्य साई काट्रेक्टर ट्रस्ट द्वारा की जाती है। इस ट्रस्ट के माध्यम से पूरे विश्व के 186 देशों में करीब 1200 सस्थाएँ चल रही हैं। इन सस्थाओं में डिग्री कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, स्कूल, महिलाओं के कल्याण के लिए काम करने वाली सस्थाएँ और प्रकाशन सस्थान शामिल है। इन सस्थाओं की तरफ से पुट्टपर्थी और बेंगळूरू में कई अत्याधुनिक चिकित्सा केंद्रों का भी निर्माण किया गया है। अनेक शहरों में पानी की योजनाओं का सचालन भी यही सस्था कर रही है। बाबा जहाँ रहते थे, वहाँ सत्य साई यूनिवर्सिटी कांप्लेक्स, प्लेनेटोरियम, इडोर-आउटडोर स्टेडियम, एक अस्पताल, सगीत विद्यालय और एयरपोर्ट है । सत्यसाई बाबा कहते थे कि मेरा जीवन ही मेरा सन्देष है। नर सेवा नारायण सेवा के महांमत्र को पूरे विष्व मे अंगीकार किया गया है । सत्यसाई समिति का मुख्य उद्देष्य ही सेवा है और सेवा करने से जो आत्मानुभूति प्राप्त होती है वह कोटी तीर्थ के बाद भी प्राप्त नही होती है । उक्त उदगार श्री सत्यसाई सेवा समिति द्वारा मनाये जारहे सप्ताह में रविवार सायंकाल उपस्थित साई भक्तों को संबोधित करते हुए समिति के षरद पंतोजी ने व्यक्त किये । श्री पंतोजी ने कहा कि यदि श्रद्धा,विष्वास,धैर्य एवं भक्ति हो तो मानव के जीवन में नवधा भक्ति का प्रस्फुटन होता है और नवधा भक्ति के माध्यम से मानव जीवन स्वर्णीम बन जाता है । सत्यसाई सप्ताह के चैथे दिन इस अवसर पर एसएस चैहान द्वारा सत्साई कथा सुनाते हुए बाबा के चमत्कारों को बताते हुए स्वयं के अनुभव बताये कि किस प्रकार उनके जीवन में बदलाव आया । इस अवसर पर सर्वधर्म ना संकीर्तन का आयोजन किया गया जिसमें नगीनलाल पंवार, हिमाषु पंवार, रामसिंह सिसौदिया कृश्णा चैहान, षुभदा देषपाण्डे ने मधुर भजनों की प्रस्तुति दी । महा मंगल आरती के बाद चैथे दिन का कार्यक्रम का समापन हुआ ।

तालाब की सफाई का अभियान प्रारंभ हुआ 

jhabua news
झाबुआ । नगर के दोनों तालाबो की सफाई करने का अभियान सोमवार से नगरपालिका  द्वारा प्रारंभ  किया गया । प्रदेष भाजपा कार्य समिति के अध्यक्ष षैलेश दुबे  द्वारा नगर के दोनों तालाबों में फिर से गंदगी होने तथा तालाब के पानी मे फुल की मालाये, पोलिथिन एवं कचरा डालने से दिनो दिन बढ रही तालाब की गुदगी को लेकर नगरपालिका अध्यक्ष धनसिंह बारिया से चर्चा की तथा नगरपालिका अध्यक्ष ने भी नगर की सुंदरता को प्रभावित करने वाली इस बात को गंभीरता से लिया तथा तत्काल ही सोवार प्रातः 9 बजे से बहादूरसागर बडे तालाब में तैर रही ंगंदगी, एव कचरे को निकालने  के लिये दो दर्जन सफाई कर्मियों की सेवायें लेकर श्रीरामषरणम के पास से बडे तालाब की तालाब की गंदंगी कचरे को बाहर निकालने का काम षुरू कर दिया । इस अवसर पर स्वयं षैलेश दुबे ने पार्शद सईदुल्लाखान, संजय डाबी सहित राजगढनाका मित्र मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ स्वयं की देखरेख में बहादूर सागर की सफाई का काम अभियान के रूप मे चलवाया । दापेहर 3 बजे के बाद से  तालाब के बीच मे तैर रही गंदगी एवं कचरे को नाव की मदद से साफ कराने का अभियान चलाया । नगरपालिका अध्यक्ष धनसिंह ने बताया कि उक्त सफाई अभियान सतत जारी रहेगा । बडे तालाब के साथ ही सज्जनरोड स्थित छोटे तालाब की गंदगी को भी प्राथमिकता के आधार पर साफ कराया जावेगा । नगरपालिका अध्यक्ष ने तालाब में किसी भी प्रकार का कचरा विसर्जित नही करने तथा मालायें, पोलिथिन आदि को नही डालने की नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि नगर के दोनों जलाषयों को प्रदूशण मुक्त रखने तथा नर की संुदरता के साथ ही स्वच्छता को बरकरार रखने के लिये नागरिकों का सहयोग अपेक्षित है ।

विकलांग केन्द्र को दूसरी बार राष्ट्रीय पुरस्कार, निशक्तों की बेहतर सेवा के लिए 3 दिसम्बर को दिल्ली में मिलेगा पुरस्कार

jhabua news
झाबुआ । जिले के विकलांग पुनर्वास केन्द्र को दूसरी बार राष्ट्रीय पुरस्कार मिल रहा है। दिल्ली से 2015-16 में दिव्यांगो की बेहतर सेवा के लिए झाबुआ केन्द्र को राष्ट्रीय पुरस्कार देने की घोषणा की गई। यह पुरस्कार 3 दिसम्बर को विश्व विकलांग दिवस के अवसर पर दिल्ली में मिलेगा। इसके पूर्व 2001 में भी झाबुआ विकलांग पुनर्वास केन्द्र को राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हो चुका है। 2000 में झाबुआ से सटे रंगपुरा में विकलांग पुनर्वास केंन्द्र स्थापित हुआ। सामाजिक सेवा विभाग के अंतर्गत इस केन्द्र को स्थापित करने में तत्कालीन कलेक्टर ने व्यापक प्रयास किए। अपने पहले वर्ष में ही सेवा मामले में एक अच्छी साख इस संस्था ने बना ली। केन्द्र सरकार ने 2001 में राष्ट्रीय पुरस्कार दिया जिसे तत्कालीन कलेक्टर ने दिल्ली जाकर राष्ट्रपति के हाथों ग्रहण किया।

दूसरी बार चयन हुआ
सामान्यतः किसी भी जिले को दूसरी बार राष्ट्रीय पुरस्कार नहीं मिल पाता है। लेकिन झाबुआ ने इस बडे पुरस्कार के लिए दूसरी बार चयनित होकर बडी उपलब्धि अर्जित करने में कामयाबी हासिल कर ली है। 2015-16 में किए गए कार्यो की सूची जब सामाजिक न्याय विभाग एवं अधिकारिता मंत्रालय के पास दिल्ली पंहुची तो तत्काल झाबुआ का नाम चयनित कर लिया गया। विश्व विकलांग दिवस 3 दिसम्बर को दिल्ली के विज्ञान भवन में शील्ड व प्रमाण पत्र देते हुए झाबुआ केन्द्र को सम्मानित किया जाएगा।

ये रहे प्रमुख कार्य
विकलांग पुनर्वास केन्द्र के माध्यम से जिले के 6 विकासखण्ड मुख्यालयो पर अनुभूति अभियान के अंतर्गत विशेष शिविरों का आयोजन जिले में लगातार किया गया। इन शिविरों के माध्यम से 8 हजार 500 दिव्यांगजनों को लाभ पहुंचाया गया। कृत्रिम अंगों के वितरण के अलावा सर्जरी भी की गई। दो वाहनों के माध्यम से लगातार दिव्यांगजनों को सेवाएं दी जा रही है। जिले के 53 दिव्यांग बच्चों के लिए आवासीय विद्यालय संचालित हो रहा है। जिसमें नवीन तकनीक से बच्चों को पढाया जाता है। फिजियोथेरेपी सेंटर पर प्रतिदिन 20-25 लोग आकर लाभ लेते है। आलीराजपुर जिला अलग होने के बाद भी लगातार वहां सेवाएं दी जा रही है। अब तक जिले के 19 हजार 300 दिव्यांगजनों को प्रमाण पत्र दिए जा चुके है।

दृष्टिबाधितों के लिये संचालित है ब्रेल कम्प्यूटर लेब
विकलांग पुनर्वास केन्द्र प्रदेश का एक मात्र ऐसा संस्थान बन गया है। जहां दृष्टि बाधित दिव्यांग बच्चो को कम्प्यूटर ज्ञान सीखाने के लिए ब्रेल साफ्टवेयर आधारित कम्प्यूटर लेब संचालित है और दृष्टि बाधित बच्चों को कम्प्यूटर संचालन का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।

25 नवम्बर 2016 तक ‘‘कौमी एकता सप्ताह‘‘ मनाया जाएगा

झाबुआ । राज्य शासन द्वारा दिये गये निर्देशानुसार 25 नवम्बर 2016 तक ‘‘कौमी एकता सप्ताह‘‘ मनाया जाएगा। शासन के निर्देशानुसार 25  नवम्बर तक कौमी एकता के संबंध में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे।

रोजगार गारंटी योजना में मजदूरों को काम नहीं देने पर जिले के 188 सचिव/रोजगार सहायकों को नोटिस जारी

झाबुआ । महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजनान्तर्गत 18 नवम्बर 2016 की आनलाईन रिपोर्ट अनुसार ग्राम पंचायत में कार्य प्रगतिरत प्रदर्शित होने के बाद भी एक भी मजदूर कार्य पर नहीं लगाये जाने, एक भी मस्टर रोल जारी नहीं किये जाने एवं निरंतर निर्देशित किये जाने के उपरांत भी रोजगार गारंटी योजना के क्रियान्वयन में रूचि नहीं लिये जाने, दायित्वों के प्रति गंभीर लापरवाही बरती जाने के कारण संबंधित 188 ग्राम पंचायतों के सचिव, रोजगार सहायक एवं सरपंच को नोटिस जारी कर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने चेतावनी दी है कि यदि आगामी 2 दिवस में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजनांतर्गत प्रगतिरत कार्यो पर मस्टर जारी कर मजदूर नहीं लगाये गये तो म.प्र. पंचायत राज अधिनियम 1999 की धारा 40 के तहत एक पक्षीय कार्यवाही की जायेगी। संबंधितों को अपना प्रतिउत्तर दिनांक 22 नवंम्बर 2016 को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत में समक्ष में उपस्थित हो कर प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया है। यदि नियत 2 दिवस की समयावधि में मस्टर जारी कर मजदुरों को काम पर लगा दिया जाता है तो ऐसी ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक को समक्ष में उपस्थित होने की आवश्यकता नहीं है। मजदूरों को प्रगतिरत कार्यो में काम पर नहीं लगाये जाने के कारण पेटलावद ब्लाक की 34, रामा की 35, झाबुआ की 17, राणापुर की 16, थांदला की 43 एवं मेघनगर की 43 ग्राम पंचायतो के सचिव, सरपंच, रोजगार सहायक को नोटिस जारी किया गया है।

विद्यानसभा सत्र हेतु संयुक्त कलेक्टर मण्डलोई नोडल नियुक्त

झाबुआ । आगामी माह में प्रारंभ होने वाले विधानसभा सत्र हेतु प्राप्त प्रश्नों की जानकारी समयावधि में शासन एवं वरिष्ठ कार्यालय को प्रेषित किये जाने हेतु कलेक्टर श्री आशीष सक्सेना ने श्री राधेश्याम मण्डलोई संयुक्त कलेक्टर झाबुआ को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है श्री मण्डलोई का दूरभाष नम्बर 07392-243805 एवं मोबाईल नम्बर 975509655 है। विधानसभा सत्र हेतु प्राप्त प्रश्नों की जानकारी शासन एवं वरिष्ठ कार्यालय को समयावधि में प्रेषित की जाना है इसलिए कलेक्टर श्री आशीष सक्सेना ने समस्त जिला अधिकारियों को बिना पूर्व अनुमति के मुख्यालय से प्रस्थान नहीं करने के लिए आदेशित किया है।

अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अधिनियम के तहत राहत राशि स्वीकृत

झाबुआ । जिला स्तरीय समिति की अनुशंसा पर अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत पीडित व्यक्ति कु. निर्मला पिता रमेश मुणिया उम्र 20 वर्ष ग्राम कुडवास थाना रायपुरिया तहसील पेटलावद को कलेक्टर श्री आशीष सक्सेना द्वारा 4 लाख रूपये राहत राशि स्वीकृत की गई है। राशि स्वीकृत कर स्वीकृत राशि का 50 प्रतिशत अर्थात 2 लाख अभी प्रदान की गई एवं शेष न्यायालय का निर्णय दोष सिद्ध होने पर प्रदान की जाएगी। सचिव म.प्र. शासन अनुसचित जाति कल्याण विभाग के निर्देशानुसार राहत राशि यदि 25 हजार से अधिक है तो पीडित व्यक्ति उनके परिवार या आश्रितों को नियमों के प्रावधान अनुसार सहायता/राहत राशि न्यायालय में दोष सिद्ध/अपील संबंधी प्रकरण के निराकरण होने तक पेास्ट आफिस या बैंक की मासिक आय योजनांतर्गत पीडित/आश्रित के नाम से रखी जाना अनिवार्य होगा।

कलेक्टर ने गाॅव से कुरीतियो के निवारण के लिए सरपंचो को दी सलाह
  • कलेक्टर ने सरपंचो से किया सीधा संवाद

झाबुआ । कलेक्टर श्री आशीष सक्सेना ने ग्रामीण स्तर पर स्वास्थ्य, शिक्षा, आंगनवाडी केन्द्र एवं ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं के क्रियान्वयन में सरपंचो को आ रही समस्याओं को जानने के लिए सरपंचों से दूरभाष पर चर्चा की एवं समस्याएं जानी। कलेक्टर श्री आशीष सक्सेना ने सरपंचों को गाॅव से कुरीतियों जैसे दहेज दापा बाल विवाह डाकन इत्यादि कुरीतियों को दूर करने के लिए सलाह दी। कलेक्टर श्री आशीष सक्सेना ने कलेक्टर कार्यालय से फोन लगाकर सरपंचों से पूछा ग्राम पंचायत में कोई समस्या हो, तो बताये। कलेक्टर श्री आशीष सक्सेना ने आज झाबुआ ब्लाक की ग्राम पंचायत कुशलपुरा,मेघनगर ब्लाक की गुजरपाडा पंचायत के सरपंचों से चर्चा कर उनसे समस्याएं जानी। ग्राम पंचायत गुजरपाडा ब्लाक मेघनगर के सरपंच ने स्कूल के हेण्ड पम्प में हेण्डल लगवाने एवं आंगनवाडी के हेण्डपम्प सुधरवाने की मांग की। हर सोमवार को कलेक्टर श्री आशीष सक्सेना ब्लाक की 6 ग्राम पंचायतो के सरपंचों से 10.30 से 11 बजे के मध्य सरपंच से सीधे बात कार्यक्रम के तहत चर्चा करते है किसी सरपंच की यदि कोई समस्या हो, तो वे भी कलेक्टर महोदय को उनके मोबाईल नं. 722291555 पर समस्या वाटसाप पर मैसेज कर बता सकते है। आज 21 नवम्बर को बीएसएनएल विभाग की सेवाएं ठीक नहीं होने के कारण दो ही सरपंचों से चर्चा हो पाई। नेटवर्क फेल होने से सभी 6 ब्लाको के सरपंचों से चर्चा नहीं की जा सकी।

कलेक्टर ने किया मार्निंग फालोअप

झाबुआ। स्वच्छ भारत मिशन अभियान ने अब जिले में मिशन का रूप ले लिया है। कलेक्टर श्री आशीष सक्सेना एवं सभी विभागों के जिला अधिकारी अपने स्तर से इस काम में जुट गये है। अब प्रतिदिन कलेक्टर सहित जिला अधिकारी मोर्निंग फालोअप कर लोगो को शौचालय निर्माण कर उपयोग करने के लिये समझाईश दे रहे है। कलेक्टर श्री आशीष सक्सेना ने आज मेघनगर ब्लाक के ग्राम झाराडाबर, झाबुआ ब्लाक के ग्राम गोपालपुरा में मोर्निंग फालोअप कर ग्रामीणो को शौचालय का निर्माण कर उसका उपयोग करने के लिए समझाईश दी।

छात्रावासी बच्चे रैली निकाल कर दे रहे स्वच्छता का संदेश
छात्रावासों में रह रहे बच्चे भी अब इस मिशन में पूरी तरह से जुट गये है, छात्रावास में रहने वाले बच्चे सुबह-सुबह अपनी दैनिक क्रियाओं से निवृत्त होकर पूरे गाॅव में रैली निकालकर घुम-घुम कर ग्रामीणो को स्वच्छता के फायदे बताकर ग्रामीणो को शौचालय निर्माण करने एवं गाॅव में साफ-सफाई रखने के लिए समझाईश दे रहे है। जिले के रामा, राणापुर मेघनगर एवं झाबुआ ब्लाक के ग्रामीण क्षेत्रो में भी सीईओ जनपद एवं सीएमओ नगरीय निकाय के नेतृत्व में मार्निंग फालोअप किया गया एवं ग्रामीणो को स्वच्छता के लिये समझाईश दी गई।

गोकुल महोत्सव के दौरान लग रहे पशु चिकित्सा शिविर

झाबआ । जिले में 31 अक्टूबर से प्रारंभ हुवे गोकुल महोत्सव के दौरान जिले में पशु चिकित्सा शिविरो का निरंतर आयोजन किया जा रहा है। पशु चिकित्सा शिविरों में पशुओ के उपचार के लिये दवा का वितरण किया जा रहा है। पशुओं का टीकाकरण, बधियाकरण एवं कृत्रिम गर्भाधान किया जा रहा हैे एवं पशु पालकों के पशुओ का बीमा करने की कार्यवाही भी की जा रही है। साथ ही विभागीय योजनाओं की जानकारी भी पशु पालकों को दी जा रही है। गोकुल महोत्सव के दौरान 30 नवम्बर तक पशु चिकित्सा शिविरो का आयोजन किया जायेगा।

सीमावर्ती राज्य के जिलों की वालीबाॅल प्रतियोगिता थाना सजनगढ़ में आयोजित, झाबुआ पुलिस टीम उप विजेता रही 

झाबुआ । श्रीमती मीना चैहान, अति0 पुलिस अधीक्षक, जिला आलीराजपुर एवं प्रभारी अति0 पुलिस अधीक्षक जिला झाबुआ ने बताया कि दिनांक 20.11.2016 को मध्यप्रदेश, राजस्थान एवं गुजरात के सीमावर्ती जिलों के पुलिस थानों के अधिकारी/कर्मचारियों के मध्य मैत्री मैच का आयोजन जिला बांसवाडा के थाना सजनगढ में आयोजित किया गया, जिसमें गुजरात राज्य के सीमावर्ती जिला दाहोद से पुलिस अधीक्षक श्री निनामाजी, राजस्थान राज्य के सीमावर्ती जिला बांसवाडा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं म0प्र0 के सीमावर्ती जिला झाबुआ से अनुविभागीय अधिकारी पुलिस थांदला श्री एन0एस0 रावत अपनी-अपनी वालीबॉल की टीमों के साथ उपस्थित हुए, जिसमें सभी टीमों के मध्य वालीबॉल मैंच की प्रतियोगिता कराई गयी। वालीबाॅल प्रतियोगिता में जिला झाबुआ की टीम उप-विजेता रही। विजेता एवं उपविजेता टीम को विशेष अतिथि पुलिस अधीक्षक दाहोद एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बांसवाडा द्वारा पारितोषिक वितरण किया गया। उप विजेता रही पुलिस टीम को सभी जिला झाबुआ के सभी अधिकारी/कर्मचारियों ने बधाई दी है। 

आठ वायर (बिजली) के बंडल चोरी करने वाले 04 आरोपी गिरफतार, चुराकर ले गये सभी वायर के बंडल जप्त

झाबुआ । श्रीमती मीना चैहान, अति0 पुलिस अधीक्षक जिला आलीराजपुर एवं प्रभारी अति0 पुलिस अधीक्षक जिला झाबुआ ने बताया कि दिनांक 19.11.16 को फरियादी दीपेश पिता कैलाशचंद्र भटेवरा, उम्र 28 साल निवासी ग्राम खवासा ने रिपोर्ट किया कि दिनांक 16.11.16 को मै अपनी मोबाईल दुकान पर अपने छोटे भाई मोहित भटेवरा को बैठाकर सामान खरीदने पेटलावद चला गया था। शाम को पेटलावद से वापस खवासा आया तो मैने देखा कि मेरी मोबाईल की दुकान के आगे ओटले पर रखे आठ वायर (बिजली) के बंडल नहीं दिखे। मैने छोटे भाई से पूछा तो उसने बताया कि मैने नहीं बेचे। मैने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डींग देखी, जिसमें दो व्यक्ति दुकान पर भाई मोहीत को सामान खरीदने में व्यस्त कर रहे थे व दो व्यक्ति दुकान के ओटले पर रखे वायर के बंडल कीमती 6400 रूपये के उठाकर चोरी कर ले गए। अज्ञात आरोपियो के खिलाफ थाना थांदला में अपराध क्रमांक 490/2016, धारा 379 भादवि का कायम कर आरोपियो की पतारसी कर आरोपी सुरेश पिता लालु मईडा, उम्र 27 साल, लस्सु उर्फ लवलेस पिता हुरजी मईडा, उम्र 19 साल, मुकेश पिता बालु मईडा, उम्र 19 साल, व सरवीन पिता रघु भील, उम्र 19 साल, सभी निवासी ग्राम परवाडा को पकडकर पूछताछ करते उन्होंने जुर्म स्वीकार किया। आरोपियो को गिरफतार कर उनसे चोरी गए वायर के आठ बंडल जप्त किए गए। आरोपियो से अन्य मामलो में पूछताछ जारी है। अति0 पुलिस अधीक्षक श्रीमती मीना चैहान ने उक्त सफलता पर पुलिस टीम को बधाई दी है एवं पुरूस्कृत किये जाने की घोषणा की है। 

अपहरण का अपराध पंजीबद्ध

झाबुआ । फरि0 वीरू पिता सकरीया भाबर नि0 मोरझरीया की लडकी रीना उम्र 16 वर्ष घर से स्कूल जाने का कहकर गयी थी जो घर वापस नही आयी जिसको कोई अज्ञात बदमाश बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले गया। प्रकरण में थाना रायपुरिया में अपराध क्र्रं0 431/16 धारा 363 भादवि में पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: