राँची, 29 नवम्बर, देश को कैशलेस इकोनॉमी बनाने की दिशा में केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार के प्रयासों के बीच झारखंड सरकार ‘कैशलेस झारखंड’ अभियान आगामी दो दिसम्बर से शुरू करेगी। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आज यहां बैंकर्स के साथ बैठक में निर्देश दिया कि दो दिसम्बर से ‘‘कैशलेस झारखंड’’ अभियान की शुरूआत करें और इस अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाएं । अभियान में सरकार के सभी कर्मियों, आंगनबाड़ी केन्द्रों, सखी मंडल, व्यापारी संगठन इत्यादि को जोड़ें । उन्होंने कहा कि आम आदमी को भी कैशलेस लेन-देन में कठिनाई न हो और वे भी स्मार्ट फोन खरीद सकें, इसके लिए पांच हजार तक के स्मार्ट फोन क्रय करने पर वैट से छूट मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि दो दिसम्बर को रांची के नगड़ी ब्लॉक से कैशलेस झारखण्ड अभियान की शुरूआत होगी । कैशलेस झारखण्ड अभियान की शुरूआत पूरे राज्य में एक साथ की जाएगी। इस अभियान के तहत सभी बैंक अपनी - अपनी शाखाओं में कैम्प लगाएंगे, जहां उनके खाताधारी उस बैंक का मोबाईल-ऐप कैशलेस ट्रांजेक्शन के लिए डाउनलोड कर सकेंगे। बैंककर्मी मोबाईल-ऐप डाउनलोड करने में सहायता करेंगे । जिन व्यक्तियों का खाता नहीं है, वे भी इस ऐप को डाउनलोड कर सकेंगे। इस अभियान से पंचायत सचिवालय के माध्यम से भी दूर-दराज के गांवों के लोगों को भी जोड़ा जाएगा। राज्य के सभी सरकारी-गैर सरकारी कॉलेजों के विद्यार्थी को जोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पारदर्शी व्यवस्था बनाने में कैशलेस ट्रांजेक्शन की अहम भूमिका होगी। इससे लोगों की समस्याओं का समाधान होगा और राज्य का विकास होगा। ‘‘कैशलेस झारखण्ड’’ अभियान जन-आन्दोलन का रूप दिया जाएगा।
मंगलवार, 29 नवंबर 2016
कैशलेस झारखंड अभियान की शुरूआत दो दिसंबर से
Tags
# झारखण्ड
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
झारखण्ड
Labels:
झारखण्ड
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें