ममता ने मोदी को दी नोटबंदी मुद्दे पर चुनाव कराने की चुनाैती - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 23 नवंबर 2016

ममता ने मोदी को दी नोटबंदी मुद्दे पर चुनाव कराने की चुनाैती

mamata-challenges-modi-to-held-midterm-poll
नयी दिल्ली,23 नवंबर, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने नोटबंदी के खिलाफ संघर्ष को ‘आजादी की दूसरी लड़ाई’ करार देते हुए आज मोदी सरकार को इस मुद्दे पर चुनाव कराने की चुनौती दी। सुश्री बनर्जी ने नोटबंदी के खिलाफ संसद से सड़क तक की लड़ाई के तहत तृमूकां की अगुवाई में यहां जंतर-मंतर पर आयोजित एक दिन के धरने में आये लोगों को संबोधित कर रहीं थीं। धरने में तृमूकां के सांसदों के अलावा जनता दल यूनाइटेड के नेता शरद यादव, लोकसभा में समाजवादी पार्टी के उप नेता धर्मेंद्र यादव और सांसद जया बच्चन, राष्ट्रवादी कांगेस पार्टी के सांसद माजिद मेनन , आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता राघव चड्ढा और कुछ अन्य नेता भी शामिल हुए । सुश्री बनर्जी ने नोटबंदी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला बोलते हुए उनके इस कदम को तानाशाहीपूर्ण करार दिया जिससे मेहनतकश मजदूर, किसान, छोटे व्यापारी, महिलाएं और नौजवान परेशान हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि ‘अच्छे दिन लाने’ का वादा करके वोट लेने वाले मोदी स्विस बैंक से तो एक भी पैसा नहीं ला सके उल्टे जनता का नोट छीन लिया । मोदी को हिटलर से भी ज्यादा तानाशाह और अहंकारी करार देते हुए तृमूकां प्रमुख ने कहा कि वह विपक्षी दलों ,महिलाओं और मीडिया सबको धमकी दे रहे हैं । उन्होंने कहा कि नोटबंदी को लेकर सरकार का छिपा एजेंडा जल्द ही सामने आ जायेगा। इस कदम से सरकार की विश्वसनीयता खत्म हो गयी है । ऐसे में सभी दलों और समाज के हर वर्ग को नोटबंदी के खिलाफ आजादी की दूसरी लड़ाई के लिए कमर कस लेनी चाहिए । सुश्री बनर्जी ने कहा कि नोटबंदी पर विज्ञापन देकर जनता की राय सामने नहीं आयेगी । सरकार में अगर हिम्मत है तो चुनाव कराकर देखे । उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश और पंजाब के आगामी विधानसभा चुनावों में श्री मोदी को जनता का जवाब मिल जाएगा ।

कोई टिप्पणी नहीं: