इस्लामाबाद 29 नवंबर, पाकिस्तान के निवर्तमान सेनाध्यक्ष जनरल राहील शरीफ ने आज अपने देश के कब्जे वाले कश्मीर में हिंसा के विरूद्ध भारत को चेतावनी देते हुए कहा कि कश्मीर में हमारे धैर्य की नीति को हमारी कमजोरी नहीं समझी जानी चाहिये। उन्होंने कमर जावेद बाजवा को सेना की कमान सौंपते हुए कहा कि कश्मीर के मामले में हमारे धैर्य को कमजोरी समझना भारत के लिये खतरनाक सिद्ध हो सकता है1 उन्होंने कहा कि हाल के महीनों में दुर्भाग्य से भारत ने कश्मीर में आक्रमक कदम उठाये हैं जिससे क्षेत्र की शांति के लिये खतरा पैदा हुआ है। पाकिस्तान के नये सेनाध्यक्ष जनरल कमर जावेद बाजवा ने सेना की कमान संभालने के बाद संवाददाताओं से चर्चा के समय सेना के दायित्व को कड़ी चुनौती वाला बताया और मीडिया से सहयोग की अपील की।
मंगलवार, 29 नवंबर 2016
पाकिस्तान के निवर्तमान सेनाध्यक्ष ने भारत को चेतावनी दी
Tags
# विदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
विदेश
Labels:
विदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें