पूर्णियां 23 नवम्बर, बिहार में पूर्णियां जिले के बनमंखी थाना क्षेत्र में संपत्ति विवाद में एक कलयुगी पुत्र ने अपनी माता और पिता को जिंदा जला दिया जिसमें पिता की मौत हो गयी तथा मां गंभीर रुप से झुलस गयी । पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि महादेवपुर गांव निवासी सौरभ कुमार और उसकी पत्नी ने संपत्ति को लेकर हुए विवाद के बाद कल रात पिता सरांत सिंह (52) और माता कमला देवी (48) को कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद दोनों ने उसके उपर किरासन तेल डालकर आग लगा दी। सूत्रों ने बताया कि इस घटना में पिता की मौके पर ही जलकर मौत हो गयी जबकि माता गंभीर रूप से झुलस गयी । घायल महिला को स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पूर्णियां सदर अस्पताल भेजा गया है । पुलिस ने आज आरोपी पुत्र और पुत्रवधु को गिरफ्तार कर लिया है ।
गुरुवार, 24 नवंबर 2016
पूर्णियां में पुत्र ने माता-पिता को जिंदा जलाया
Tags
# अपराध
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें