- 15 जनवरी को जंतर मंतर पहुँचने के लिए किया अपील
आज दिनांक 28 दिसंबर को बेरोजगार आदमी अधिकार पार्टी बाप पार्टी ने बुराड़ी विधान सभा में पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपांकुर सोंधी के नेतृत्व में जातिगत आरक्षण के खिलाफ जान जागरूकता अभियान चलाया जिसमे लोगो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। श्री दीपांकुर सोंधी ने कहा की जातिगत आरक्षण की वजह से देश के बहुत से युवाओं को रोजगार नहीं मिल पता और उन्हें दर बदर की ठोकरें खाने के लिए मजबूर होना पड़ता है। मौके पर मौजूद रहे पार्टी के महासचिव श्री प्रयालंकर झा ने कहा की आगामी 15 जनवरी को जंतर मंतर दिल्ली में बेरोजगार आदमी अधिकार पार्टी जातिगत आरक्षण पर समीक्षा की मांग को लेकर एक विशाल धरना प्रदर्शन करने जा रही है जिसमे पुरे दिल्ली में लोगो को सहयोग देने के लिए पार्टी के कार्यकर्त्ता घर घर जा कर लोगो को समर्थन देने के लिए अपील कर रहे हैं। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य लखन गौतम जी ,राष्ट्रीय सचिव राजन झा जी , बुराड़ी विधान सभा अध्यक्ष श्री अंशुमान भरद्वाज जी, प्रदेश सचिव दिवाकर झा जी , श्री अरमान ग्रोवर जी इत्यादि मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें