मधुबनी : मद्य निषेध अभियान (द्वितीय चरण) के लिए बैठक - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 29 दिसंबर 2016

मधुबनी : मद्य निषेध अभियान (द्वितीय चरण) के लिए बैठक

madhubani DM
मधुबनी, 29 दिसम्बर, 2016; आज डी.आर.डी.ए. सभा कक्ष मंें जिला पदाधिकारी मधुबनी श्री गिरिवर दयाल सिंह ने मद्य निषेध अभियान (द्वितीय चरण) के अंतर्गत मानव श्रृंखला निर्माण से संबंधित बैठक की। मानव श्रृंखला का निर्माण 21 जनवरी, 17 को किया जाना है। जिले में दो मुख्य मार्ग तथा 6 उप मार्ग में लगभग 350 कि.मी. में मानव श्रृंखला बनाई जाएगी। जिला पदाधिकारी ने  निदेश दिया की मानव श्रृंखला के प्रत्येक किलोमीटर के लिए एक काॅडिनेटर की प्रतिनियुक्ति अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा की जाएगी। 2 जनवरी, 17 तक एस.डी.ओ. इसकी सूची तैयार कर लें। इसमें प्रधानाध्यापक,  कोई योग्य शिक्षक आदि रह सकते है। प्रत्येक किलोमीटर के लिए लगभग 2000 व्यक्तियों की व्यवस्था करनी है। हर काॅडिनेटर को पोलियो कर्मी का पीला जैकेट दिया जाएगा। मानव श्रृंखला में कक्षा 5 से उपर के बच्चों को लगाया जाएगा। मुख्यमार्ग पर 4 किलोमीटर तथा उपमार्ग पर 2 किलोमीटर के दायरे के अन्तर्गत के लोगों को सम्मिलित कराना है। प्रत्येक किलोमीटर पर एक सेक्टर आॅफिसर रहेंगे। पंचायत सचिव, इंदिरा आवास सहायक, हल्का कर्मचारी आदि सेक्टर आॅफिसर रहेंगे। प्रत्येक रूट पर एंबुलेंस एवं पेयजल की व्यवस्था की जाएगी। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संबंधित स्कूल में शिक्षक एवं अभिभावकों की बैठक 10 जनवरी,17 एवं 18 जनवरी, 17 को की जाएगी। प्रत्येक विघालय में बच्चों के माध्यम से मुख्यमंत्री जी की अपील तथा संकल्प पत्र उनके अभिभावकों के यहाॅ भेजा जाएगा। जो अनुमंडल/प्रखंड सबसे अच्छा प्रदर्शन करेगा वहाॅ के कर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा। मानव श्रृंखला से निर्माण से संबंधित सभी महत्वपूर्ण निदेश जिला के बेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा। पंचायत स्तरीय संचालन समिति की बैठक 31.12.16 तक तथा प्रखंडस्तरीय संचालन समिति की बैठक शीध्र संपन्न कराये।

सभी एस.डी.ओ. प्रखंड स्तर पर प्रमुख की अध्यक्षता में मुखिया, पंचायत समिति के सदस्यों की बैठक सुनिश्चित कराये। 31.12.16 को जिला परिषद के सभी सदस्य, प्रमुख, उपप्रमुख, जीविका के ब्लाॅक मैनेजर के साथ जिला पदाधिकारी बैठक करेंगे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने की जिम्मेवारी सभी प्रखंड के प्रभारी वरीय उप समाहत्र्ता तथा अनुमंडल पदाधिकारी की है। कार्यक्रम के वरीय प्रभार में अपर समाहत्र्ता, मधुबनी है  उपस्थिति- सिविल सर्जन, एम.ओ.आई.सी., अपर समाहत्र्ता, जिला लोक निवारण पदाधिकारी, एस.डी.ओ., एस.डी.पी.ओ., वरिय उपसमाहत्र्ता सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, शिक्षा विभाग के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: