नयी दिल्ली 31 जनवरी, सरकार ने चालू वित्त वर्ष के दौरान सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) पहले की तुलना में घटकर 7.1 प्रतिशत तथा अगले वित्त वर्ष में इसके 6.75 से सात प्रतिशत के बीच रहने का अनुमान व्यक्त किया है। पिछले वित्त वर्ष में यह 7.6 प्रतिशत रही थी। वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा संसद में आज पेश वित्त वर्ष 2016-17 के आर्थिक सर्वेक्षण में कहा गया है कि इस वर्ष स्थिर बाजार मूल्य पर जीडीपी की विकास दर 7.1 फीसदी रहेगी। सरकार ने पिछले साल पेश आर्थिक सर्वेक्षण में चालू वित्त वर्ष के लिए विकास दर सात से 7.75 प्रतिशत के बीच रहने का अनुमान व्यक्त किया था। यह आँकड़ा केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय के पहले अग्रिम अनुमान पर आधारित है और इसमें चालू वित्त वर्ष के सात-आठ महीनों के प्रदर्शन को आधार बनाया गया है। इस प्रकार इसमें नोटबंदी के प्रभाव को शामिल नहीं किया गया है। आर्थिक सर्वेक्षण में कहा गया है कि नोटबंदी के बाद सरकार द्वारा किये गये उपायों से पर्याप्त मात्रा में नये नोटों के प्रचलन में आने से वित्त वर्ष 2017-18 में विकास सामान्य स्तर पर वापस आ जायेगा। इसलिए, अगले वित्त वर्ष में विकास दर 6.75 से 7.75 प्रतिशत के बीच रहने का पूर्वानुमान है। इसमें स्थिर निवेश में भी गिरावट का अनुमान जताया गया है। इसमें कहा गया है कि 2015-16 में स्थिर निवेश जीडीपी का 29.3 प्रतिशत रहा था जो चालू वित्त वर्ष में घटकर 26.6 प्रतिशत रह जायेगा।
मंगलवार, 31 जनवरी 2017
चालू वित्त वर्ष में विकास दर 7.1 फीसदी रहेगी: आर्थिक सर्वेक्षण
Tags
# देश
# व्यापार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
व्यापार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें