नयी दिल्ली 30 जनवरी, दिल्ली पुलिस में विशेष आयुक्त अमूल्य पटनायक दिल्ली के नए पुलिस आयुक्त नियुक्त किए गए हैंं, वह श्री आलोक वर्मा का स्थान लेंगे जिन्हे हाल ही में केन्द्रीय जांच ब्यूरो का निदेशक बनाया गया है। आधिकारी जानकारी के अनुसार अरुणाचल/गोवा/मिजोरम और केन्द्र शासित प्रदेश कैडर के 1985 बैच के आईपीएस अधिकारी श्री पटनायक के दिल्ली पुलिस अायुक्त के पद पर नियुक्ति की घोषणा आज की गई है। श्री पटनायक ओडिशा के रहने वाले हैं। उनके नाम कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां दर्ज है। वह संयुक्त पुलिस आयुक्त (ऑपरेशन) भी रह चुके है। उनके कार्यकाल में अपराधों की जांच का काम काफी तेजी से किया जाता रहा है। श्री आलोक वर्मा के केन्द्रीय जांच ब्यूरो का निदेशक बनाए जाने के बाद दिल्ली के पुलिस आयुक्त का पद खाली पड़ा था। इस पद की दौड़ में आईपीएस अधिकारी दीपक मिश्रा का नाम भी था वह वरिष्ठता क्रम में श्री पटनायक से सीनियर थे लेकिन गृह मंत्रालय और प्रधानमंत्री कार्यालय की सहमति श्री पटनायक के नाम पर बनी।
सोमवार, 30 जनवरी 2017
अमूल्य पटनायक बने दिल्ली के नए पुलिस आयुक्त
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें