नयी दिल्ली, 31 जनवरी, केन्द्रीय युवा और खेल मामलो के राज्य मंत्री विजय गोयल ने दिल्ली सरकार पर राष्ट्रीय राजधानी की उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए कल से दिल्ली बचाव आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया है। श्री गोयल ने आज यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल राजधानी को छोड़कर पंजाब और गोवा के विधानसभा चुनाव में व्यस्त है। राजधानी में विकास चौतरफा रूका हुआ है, हर तरफ हालत खराब है अौर स्कूलों की स्थिति दयनीय बनी हुई है। सरकार अधिकारों को हासिल करने का दिखावा करते हुए लगातार टकराव के राह पर चली किन्तु जो अधिकार उसके पास हैं उस दिशा में कोई काम नहीं किया । उन्होंने कहा कि श्री केजरीवाल दिल्ली को भगवान के भरोसे छोड़कर अन्य राज्यों में सत्ता हासिल करने के लिए जी जान से लगे हुए है। अगर दिल्ली को बचाया नहीं गया तो राजधानी विनाश के कगार पर पहुंच जायेगी । दिल्ली में प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है। राजधानी सलम में तबदील हो चुकी है। नगर निगमों को काम करने से रोकने और उनकी वित्तय स्थिति जर्जर करने के लिए उनके हिस्से का धन नहीं दिया जा रहा है। इसके चलते सफाई कर्मचारियों को कई बार हड़ताल का रूख अपनाना पड़ा । पूर्वी दिल्ली में तो सात बार कर्मचारियों ने हड़ताल की। दिल्ली भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के पूर्व अध्यक्ष श्री गोयल ने कहा कि राजधानी को बचाने के लिए कल एक फरवरी को दिल्ली के मुख्यमंत्री की खाली कुर्सी की झांकी की रैली निकाल कर इसे जंतर मंतर तक ले जाया जायेगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली को बचाने के लिये वह लगातार प्रयासरत रहेंगे ।
मंगलवार, 31 जनवरी 2017
दिल्ली को तबाही से बचाने के लिए कल से आंदोलन: गोयल
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें