कोलकाता,30 जनवरी, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पांच फरवरी को यहां सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में झारखंड के पूर्व क्षेत्र लीग के अंतिम मुकाबले के लिए अपनी गृह राज्य की टीम से जुड़ सकते हैं। यहां ईडन गार्डन्स मैदान पर असम के खिलाफ मैच के बाद टीम के एक अधिकारी ने कहा,“इंग्लैंड के खिलाफ ट्वंटी-20 सीरीज एक फरवरी को खत्म हो जाएगी और रांची लौटने से पहले वह यहां टीम के साथ जुड़ सकते हैं।” झारखंड को यहां पहले मैच में चार विकेट से हार का का सामना करना पड़ा। टीम सूत्रों ने हालांकि बताया कि धोनी के टीम से जुड़ने के बारे में अाधिकारिक पुष्टि एक फरवरी के बाद ही हो पाएगी।
सोमवार, 30 जनवरी 2017
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में झारखंड से जुड़ सकते हैं धोनी
Tags
# खेल
# झारखण्ड
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
झारखण्ड
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें