प्रणव ने नोटबंदी को सराहा, समावेशी विकास पर दिया जोर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 31 जनवरी 2017

प्रणव ने नोटबंदी को सराहा, समावेशी विकास पर दिया जोर

pranab-applauds-demonetisation-gives-emphasis-on-inclusive-growth
नयी दिल्ली 31 जनवरी, राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने ‘सबका साथ सबका विकास ’ पर जोर देते हुए गरीबों, दलितों शोषितों और वंचितों के कल्याण को सरकार की नीतियों का प्रमुख केन्द्रबिंदु बताया है और कहा है कि नोटबंदी ने काला धन, भ्रष्टाचार, जाली मुद्रा और आतंकवादियों को ‘फंडिंग’ जैसी बुराइयों को खत्म करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है। श्री मुखर्जी ने बजट सत्र की शुरूआत पर संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में अपने अभिभाषण में विधान और लोकसभा के चुनाव साथ साथ कराये जाने पर भी जोर दिया और आतंकवाद और नक्सलवाद से लड़ने के सरकार के संकल्प को भी व्यक्त किया। उन्होंने इस संयुक्त सत्र को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि स्वतंत्र भारत में पहली बार बजट सत्र को अपने निर्धारित समय से पहले लाया गया है और आम बजट के साथ रेल बजट को भी पेश किया जा रहा है। उन्होंने देश की महान विभूतियों और महापुरुषों की जयंतियों का स्मरण करते हुए देश की सांस्कृतिक परम्पराओं और मूल्यों को बनाये रखने पर भी जोर दिया।




कोई टिप्पणी नहीं: