ईरान पर प्रतिबंध बढ़ाया जाये : नेतन्याहू - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 31 जनवरी 2017

ईरान पर प्रतिबंध बढ़ाया जाये : नेतन्याहू

sanctions-on-iran-should-be-extended-netanyahu
जेरूसलम,31 जनवरी, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने आज ईरान द्वारा फिर से बैलेस्टिक मिसाइल परीक्षण पर चिंता व्यक्त करते हुये कहा कि अगले माह वाशिंगटन दौरे के दाैरान वह अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से ईरान के खिलाफ प्रतिबंध कड़े करने पर विचार करने के लिये कहेंगे । व्हाइट हाऊस की ओर से श्री नेतन्याहु के अमेरिका दौरे की घोषणा हाेने के तुरंत बाद ही उन्होंने ट्वीटर पर कहा,“ईरान ने फिर बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया है। यह साफ तौर पर सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव का उल्लंघन है। अमेरिकी अधिकारियों ने भी आज इस बात की पुष्टि की थी कि ईरान ने मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया है जिसने लगभग 1000 किलाेमीटर की दूरी तय की। नेतन्याहू ने कहा,“मेरी राष्ट्रपति ट्रंप के साथ हाेने वाली मुलाकात के दौरान मैं ईरान पर प्रतिबंध के बारे में पुनर्विचार करने का आग्रह करूंगा। ईरान की अाक्रमकता का जवाब बिना प्रतिक्रिया दिये ही नहीं दिया जा सकता है।” उल्लेखनीय है कि ओबामा प्रशासन ने ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण को परमाणु समझौते का उल्लंघन नहीं माना था जबकि श्री ट्रंप ने कहा था कि वह तेहरान के मिसाइल कार्यक्रम पर रोक लगायेंगे। ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर रोक लगाने संबंधी संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव के मुताबिक ईरान आठ वर्षों तक परमाणु हथियार को ले जाने वाले मिसाइल का परीक्षण नहीं कर सकता। वहीं ईरान ने कहा है कि यह परीक्षण परमाणु हथियारों को ले जाने वाली मिसाइल का नहीं है।




कोई टिप्पणी नहीं: