नयी दिल्ली 01 फरवरी (वार्ता) सरकार ने वर्ष 2017-18 के बजट में रक्षा क्षेत्र के लिए 2,74,114 करोड रूपये का प्रावधान किया है जो पिछले वर्ष के आवंटन से लगभग 16 हजार करोड रूपये अधिक है। वित्त मंत्री अरूण जेटली ने आज लोकसभा में वर्ष 2017-18 का बजट पेश करते हुए यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि 2,74,114 करोड रूपये की राशि में पेंशन संबंधी खर्च शामिल नहीं है। वर्ष 2016-17 में रक्षा क्षेत्र के लिए 2,58,000 करोड रूपये का आवंटन किया गया था। इसके अलावा 60 हजार करोड रूपये का प्रावधान एक रैंक एक पेंशन के लिए अलग किया गया था। वर्ष 2015-16 में रक्षा क्षेत्र के लिए 2,46, 000 करोड रूपये का आवंटन किया गया था।
बुधवार, 1 फ़रवरी 2017
बजट : रक्षा क्षेत्र के लिए 2,74,114 करोड रूपये
Tags
# देश
# बजट
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बजट
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें