टेलीविजन के चर्चित शो ‘भाबी जी घर पर हैं’ की टीम ने इंडिपेंडेंस डे सेलिब्रेशन पर अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में एन्जॉय किया। इस दौरान सीरियल में अक्सर ट्रेडिशनल साड़ी में नजर आने वाली अंगूरी भाभी उर्फ शुभांगी अत्रे टाइम्स स्कवॉयर पर वेस्टर्न स्टाइल में नजर आईं। इतना ही नहीं अंगूरी भाभी ने विभूति नारायण मिश्रा उर्फ आसिफ शेख के साथ लंच भी एन्जॉय किया। इस दौरान गोरी मेम यानी अनीता भाभी (सौम्या टंडन) ने भी विभूती और अंगूरी को ज्वाइन किया। हालांकि मनमोहन तिवारी (रोहिताश गौड़) को वीजा न मिल पाने के कारण वो न्यूयॉर्क में हुए इंडिपेंडेंस डे सेलिब्रेशन में नहीं पहुंच सके। अफसोस की बात तो यह है कि पूरी टीम में से केवल तिवारी जी का वीजा ही रिजेक्ट किया गया। इस दौरान देखा गया की अंगूरी भाभी जमकर शॉपिंग करती हुई नजर आई।
सोमवार, 6 फ़रवरी 2017
अंगूरी भाभी ‘विभूति’ संग ले रही है विदेश में मजे
Tags
# टीवी
# मनोरंजन
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मनोरंजन
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें