सिद्धार्थनगर 17 फरवरी, उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार बनने पर गौ हत्या पर कड़ाई से रोक लगाई जाएगी,डुमरियागंज विधानसभा सीट के सहिया पुर में कल रात चुनावी सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय पर्यटन मंत्री महेश शर्मा ने कहा कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सरकार भ्रष्टाचार को संरक्षण देने में लगी थी। भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर बिना भेदभाव के प्रदेश का सर्वांंगीण विकास किया जाएगा। अौर गौ हत्या पर रोक लगायी जायेगी। श्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश के पहले और दूसरे चरण के चुनाव में भाजपा को बढ़त मिल चुकी है और प्रदेश में बहुमत की सरकार बनाने के लिए पार्टी को सहयोग दें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर नौजवानों को रोजगार और किसानों को फसल का वाजिब दाम मिलेगा जबकि गन्ने की कीमत का भुगतान 14 दिनों में कराने की व्यवस्था की जाएगी।
शुक्रवार, 17 फ़रवरी 2017
भाजपा की सरकार बनने पर गौ हत्या पर रोक: महेश शर्मा
Tags
# उत्तर-प्रदेश
# राजनीति
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
राजनीति
Labels:
उत्तर-प्रदेश,
राजनीति
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें