कश्मीर भारत और पाकिस्तान के बीच ‘मुख्य विवाद’ : शरीफ - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 5 फ़रवरी 2017

कश्मीर भारत और पाकिस्तान के बीच ‘मुख्य विवाद’ : शरीफ

kashmir-main-issue-nawaz-sharif
इस्लामाबाद, पांच फरवरी, पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने आज कहा कि कश्मीर भारत और पाकिस्तान की बीच ‘मुख्य विवाद’ है और इसे हल किए बिना क्षेत्र में शांति और लोगों की समृद्धि के सपने को साकार करना मुश्किल रहेगा। ‘‘कश्मीर मुद्दे को विभाजन का अधूरा एजेंडा और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में विवाद का सबसे पुराना मुद्दा करार देते हुए’’ शरीफ ने कहा कि पिछले सात दशक से भारत कश्मीर के लोगों को ‘आत्म निर्णय का अधिकार’ देने से इनकार करता आया है जिसका उसने उनसे सुरक्षा परिषद के कई प्रस्तावों जरिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय द्वारा वादा किया था। वह ‘कश्मीर एकजुटता दिवस’ के मौके पर बोल रहे थे। शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान के लोग आज कश्मीर एकजुटता दिवस को मनाने के लिए अपने कश्मीरी भाइयों और बहनों के साथ शामिल हुए हैं जो कश्मीरी लोगों के बुनियादी मानवाधिकारों, खासतौर पर ‘संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के कई प्रस्तावों के जरिए स्थापित आत्म निर्णय के अधिकार के लिए उनके कानूनी संघर्ष को हमारे नैतिक, राजनयिक और राजनीतिक समर्थन की पुष्टि करता है।’ उन्होंने कहा, ‘‘ पाकिस्तान सरकार द्वारा व्यवस्थागत रूप प्रायोजित आतंकवाद और भारतीय बलों द्वारा बेकसूर कश्मीरी लोगों की निर्मम हत्याओं की निंदा करता है।’’ पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘बहरहाल, भारत की सभी ज्यादतियां कश्मीरी लोगों को भारत के दमन से उनकी आजादी के लक्ष्य से रोक पाने में असफल हुई हैं।’’


शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय समुदाय का आह्वान करता है कि वह कश्मीर में भारतीय बलों द्वारा किए जा रहे ‘‘मानवाधिकारों के गंभीर उल्लंघन’’ को खत्म करने तथा इसके द्वारा 70 साल पहले जम्मू कश्मीर के लोगों से किए गए वादे को पूरा करने के लिए अपनी आवाज उठाएं। शरीफ ने कहा, ‘‘ जम्मू कश्मीर पाकिस्तान और भारत की मुख्य विवाद है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों के अनुसार इस मुद्दे को हल किए बिना शांति और क्षेत्र के लोगों की समृद्धि का मुद्दा अधूरा रहेगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ हम भारत से आग्रह करते है कि कश्मीर.. में खूनखराबा रोके और संयुक्त राष्ट्र की देखरेख में निष्पक्ष जनमत संग्रह कराने की इजाजत दे।’’

कोई टिप्पणी नहीं: