मधुबनी, 4 फरवरी; पंचायत उप-निर्वाचन में नाम निदेशन की तिथि समाप्त हो जाने के बाद स्थिति स्पष्ट हो गई है। जिला में ग्राम पंचायत सदस्य के 22 पद0,ग्राम कचहरी पंच का 414 पद0,पंचायत समिति सदस्य का 01 पद0, मुखिया का 02 पद0 तथा सरपंच का एक पद0 रिक्त था। इन रिक्त पदों पर निर्वाचन के लिए अधिसूचना, राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी की गई थी। नाम निदेशन की तिथि की समाप्ति के बाद ग्राम पंचायत सदस्य के 12 पद0, ग्राम कचहरी पंच के 111 पद0., पंचायत समिति सदस्य के 01 पद0., मुखिया के 01 पद0 तथा सरपंच के 01 पद0 पर दिनांक 28 फरवरी,17 को मतदान कराया जाएगा। इसके लिए जिले में 160 मतदान कंेद्र बनाए जाएंगे। निर्वाचन प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद भी जिला में ग्राम पंचायत सदस्य का एक पद0(विस्फी में), ग्राम कचहरी पंच का 19 पद0 रिक्त रह जाएगा।
प्रखंड का नाम मतदान केंद्र की संख्या
रहिका 11
पंडौल 20
राजनगर 10
कलुआही 02
खजौली 05
बबुबरही 02
जयनगर 05
लदनियां 00
बासोपट्रटी 01
बेनीपट्रटी 08
विस्फी 27
मघवापुर 01
लौकही 14
घोघरडीहा 02
खुटौना 23
झंझारपुर 11
मघेपुर 04
लखनौर 09
अंधराठाढ़ी 05

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें