बजट : राजनीतिक दल 2000 रूपये ही नगद चंदा ले सकेंगे - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 1 फ़रवरी 2017

बजट : राजनीतिक दल 2000 रूपये ही नगद चंदा ले सकेंगे

political-parties-can-take-only-rs-2000-donation-in-cash
नयी दिल्ली 01 फरवरी, सरकार ने राजनीतिक दलों को मिलने वाले चंदे में पारदर्शिता लाने के मकसद से एक बड़ा फैसला लेते हुये किसी एक स्रोत्र से दो हजार रूपये से अधिक नगद चंदा लेने पर रोक लगाने का प्रस्ताव किया है। वित्त मंत्री अरूण जेटली ने लोकसभा में आज 2017-18 का आम बजट पेश करते हुये यह प्रस्ताव किया। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दल 2000 रूपये से अधिक चंदा सिर्फ चैक से या डिजिटल भुगतान के माध्यम से ले सकेंगे। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों को मिलने वाले चंदे में पारदर्शिता लाना जरूरी है। चुनाव आयोग ने सिफारिश की थी कि किसी एक स्रोत्र से पार्टियों काे 2000 रूपये से अधिक का चंदा नगद लेने की इजाजत नहीं होनी चाहिए। सरकार ने इसे स्वीकार करने का फैसला किया है। अब तक नगद चंदा लेने की सीमा 20 हजार रूपये है।




कोई टिप्पणी नहीं: