मिस इंडिया रह चुकी पूजा चोपड़ा जिन्हें हम कमांडो फिल्म में देख चुके हैं ,वो अब आनेवाली हिंदी फिल्म ये तो टू मच हो गया में जिमी शेरगिल के साथ नजर आएँगी।फिल्म के निर्माता हैं अली उनवाला और निर्देशक हैं अनवर खान। पूजा चोपड़ा ने बताया की कमांडो के बाद उनका एक्सीडेंट हो गया था जिसके कारण उन्हें 6 महीने तक बेड रेस्ट करना पड़ा और बाद में अच्छी स्क्रिप्ट का इंतजार करने लगी। जब ये कहानी सुनी तो मुझे लगा की ये मुझे करना चाहिए और मैंने फिल्म साईन करली। इस फिल्म में अरबाज खान ,जरीना वहाब ,ब्रूना अब्दुल्लाह ,मुरली शर्मा और विजय पाटकर भी हैं। फिल्म की ज्यादा शूटिंग थाईलैंड में हुई है। इ 4 यू के अयूब खान इस फिल्म को दो सितम्बर को रिलीज कर रहे हैं। इस फिल्म का संगीत जी म्यूजिक के पास है
सोमवार, 6 फ़रवरी 2017
पूजा चोपड़ा, जिमी शेरगिल के साथ नजर आएँगी एक फिल्म में।
Tags
# मनोरंजन
# सिनेमा
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
सिनेमा
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें