स्वस्थ भारत यात्रा : बेलगाम में यात्रियों का भरपूर स्वगात - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 19 फ़रवरी 2017

स्वस्थ भारत यात्रा : बेलगाम में यात्रियों का भरपूर स्वगात

  • 7 बालिकाएं बनीं गुडविल एंबेसडर, यात्रा के मकसद का प्रचार-प्रसार करेंगी बालिकाएं, कर्नाटक में शर्पदंश की समस्या, महंगी हो रही हैं दवाइयां, 


swasthy-bharat-yatra-belgam
बेलगाम., कोल्हापुर से प्रस्थान कर स्वस्थ भारत यात्रा के यात्री जब कर्नाटक के बेलगाम पहुंचे तो उनका भाउ राव काकतकर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बीएन मिसाले सहित शिक्षकों एवं छात्राओं ने भरपूर उत्साह के साथ स्वागत सम्मान किया।  बेलगाम शहर के क्लब रोड पर ज्योति परिसर स्थित भाऊ काकतकर महाविद्याल के सभागृह में मौजूद सैकड़ों छात्राओं को स्वस्थ भारत (ट्रस्ट) के चेयरमैन आशुतोष कुमार सिंह एवं प्रसून लतांत ने संबोधित किया। इसके पहले प्राचार्य बीएन मिसाले ने कॉलेज के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उनके कॉलेज के विद्यार्थी शैक्षणिक क्षेत्र में उत्तम स्थान पाते रहे हैं और समाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय रहते हैं। दक्षिण महाराष्ट्र शिक्षण मंडल द्वारा संचालित भाऊराव काकतकर कॉलेज में आधुनिक तकनीकि सुविधाएं विद्यार्थियों के मुहैया कराई जाती है  और शिक्षकों एवं छात्रों की मदद से समय समय पर न्यूज लेटर भी निकाला जाता है। जिसमें कॉलेज में आने वाले शिक्षकों विद्यार्थियों के विचार और उनकी गतिविधियों को प्रकाशित किया जाता है। इस मौके पर स्वस्थ भारत यात्रा के परिकल्पक आशुतोष कुमार सिंह ने बालिकाओं के साथ स्वस्थ बालिका स्वस्थ समाज विषय पर संवाद किया। उन्होंने संवाद के दौरान लड़कियों से अपील की कि वे अपने दैनिक जीवन में तुलसी पत्तों सहित औषधीय वनस्पतियों का प्रयोग बढ़ाएं। और इसके लिए अपने घर-आंगन में अधिक से   अधिक तुलसी के पौधे लगाएं। श्री आशुतोष ने राष्ट्रव्यापी स्वस्थ भारत यात्रा के मकसद को उजागर किया। लड़कियों ने भी उनके सवालों के जवाब दिए और यात्रा के  मकसद को प्रचारित करने के लिए अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। बालिकाओं ने समाज में बढ़ती दहेज की बुराईयों के बारे में चिंता जाहिर की और इसके समाधान के उपाय पूछे।

इसके पहले वरिष्ठ पत्रकार प्रसून लतांत ने स्वस्थ भारत यात्रा की पृष्ठभूमि को उजागर किया। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में लड़कियों की तरक्की के लिए सावित्री बाई फूले और जीजा जी बाई के कारण अनुकूल माहौल बना पर अब आधुनिक विकास की विडंबनाओं के कारण यह अनुकूलता खत्म हो रही है. संवाद के समापन के पूर्व कॉलेज की मीताली आर मांगलेकर, माया मधू, ज्योति पांडूरंग, चिनम्मा, वेदिता, अनूजा प्रमोद ओलकर और हर्षदा सतीश मोरे को स्वस्थ बालिका स्वस्थ समाज के संदेश को प्रचारित करने के लिए गुडविल एंबेसडर मनोनित किया गया। कार्यक्रम का संचालन नीता पाटिल और मीणा मोहंते ने किया। इसके पहले यात्री दल ने घटप्रभा स्थित कर्नाटक हेल्थ इंस्टीच्यूट का दौरा किया और वहां डॉ घनश्याम एवं जनसंपर्क अधिकारी शिंदे जी से स्वस्थ भारत यात्रा के संबंध में संवाद किया। संवाद के दौरान डॉ. घनश्याम ने बताया कि इस इलाके में शर्पदंश की समस्या बहुत है। और इसके उपचार के लिए दवाइयां दिन-प्रति दिन महंगी होती जा रही हैं। ऐसी समस्याओं से इस इलाके की बालिकाओं को भी सामना करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि स्वस्थ भारत यात्रा भारत छोड़ो आंदोलन के 75वीं वर्षगांठ पर शुरू हुआ है। नंई दिल्ली में मुख्तार अब्बास नकवी ने इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। इस यात्रा को गांधी स्मृति एंव दर्शन समिति, संवाद मीडिया, राजकमल प्रकाशन समूह, नेस्टिवा अस्पताल, मेडिकेयर अस्पताल, स्पंदन, जलधारा, हेल्प एंड होप फाउंडेशन, आर्यावर्त, आइडिया क्रैकर्स, वर्ल्ड टीवी न्यूज, पंचायत खबर सहित अन्य कई संस्थानों का समर्थन है।

कोई टिप्पणी नहीं: