मध्यप्रदेश विधानसभा में सुनाई दी व्यापमं मामले की गूंज - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 24 फ़रवरी 2017

मध्यप्रदेश विधानसभा में सुनाई दी व्यापमं मामले की गूंज

vyapam-in-mp-assembly
भोपाल, 23 फरवरी, मध्यप्रदेश विधानसभा में आज कांग्रेस विधायक सुंदरलाल तिवारी ने व्यापमं मामले में हाल ही में आए उच्चतम न्यायालय के फैसले का मुद्दा उठाते हुए सरकार से पूछा कि वह इससे प्रभावित लोगों के संबंध में क्या कार्रवाई कर रही है। शून्यकाल के दौरान श्री तिवारी ने ये मुद्दा उठाते हुए कहा कि न्यायालय ने 600 से भी ज्यादा छात्रों के दाखिले निरस्त करने का फैसला दिया है। सरकार इन लोगों के संबंध में क्या कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि उन्होंने इस बारे में स्थगन प्रस्ताव दिया है। इस पर अध्यक्ष डॉ सीतासरन शर्मा ने प्रस्ताव पर विचार करने की बात कही। उच्चतम न्यायालय ने पिछले दिनों व्यापमं मामले में उच्च न्यायालय का फैसला बरकरार रखते हुए 634 मेडिकल छात्रों का दाखिला निरस्त करने का फैसला दिया है। कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी ने शून्यकाल में ओले से प्रभावित किसानों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि अोला प्रभावित किसानों की कुर्की नहीं किए जाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन विद्युत मंडल रात में कार्रवाई करते हुए किसानों का घरेलू सामान उठा कर ले जा रहा है। उन्होंने कहा कि उन्होंने इस मुद्दे पर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव दिया है। इसी दौरान कांग्रेस विधायक हर्ष यादव ने सागर महापौर अभय दरे के एक कथित ऑडियो का मुद्दा उठाया। ऑडियो में श्री दरे कथित तौर पर एक ठेकेदार से रिश्वत मांगते हुए सुनाई दे रहे हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं: