पवन सिंह की दुल्हनियां बनना चाहती है अंशिका सिंह - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

शुक्रवार, 14 अप्रैल 2017

पवन सिंह की दुल्हनियां बनना चाहती है अंशिका सिंह

anshika-wants-to-work-with-pawan-singh
पटना, 14 अप्रैल, भोजपुरी सिनेमा की नवोदित अभिनेत्री अंशिका सिंह सुपरहिट बॉलीवुड फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनियां ले जायेंगे’ के रीमेक में काम करना चाहती है। अंशिका सिंह ने रंगमंच, टीवी की दुनिया के बाद वर्ष 2015 में प्रदर्शित ई हमार हा से भोजपुरी सिनेमा में अपने करियर की शुरूआत की थी। अंशिका इन दिनों इश्क बड़ा बेदर्दी है और जर्नादन जैसी कई फिल्मों में काम कर रही है। अंशिका सिंह ने “यूनीवार्ता” को बताया कि वह बॉलीवुड के किंग ऑफ रोमांस शाहरुख खान की फिल्मों की दीवानी हैं। अंशिका ने कहा, “शाहरुख ने बॉलीवुड में जो मुकाम बनाया है वह कम लोगों को ही नसीब होता है। उन्होंने हर तरह की फिल्मों में अपने अभिनय का जौहर दिखाया है।

कोई टिप्पणी नहीं: