रांची : बस के पलटने से सात बाराती की मौत , 50 घायल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

सोमवार, 24 अप्रैल 2017

रांची : बस के पलटने से सात बाराती की मौत , 50 घायल

bus-accident-7-barati-killed-in-ranchi
रांची 23 अप्रैल, झारखंड में राजधानी रांची के पिथोरिया थाना क्षेत्र में पतरातू वैली के निकट आज एक बस के पलट जाने से सात बारातियों की मौत हो गयी तथा 50 से अधिक घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि बस पर सवार 100 से अधिक लोग शादी में शामिल होने के लिये चमा नगरी से रामगढ़ जिले के पतरातू जा रहे थे तभी पतरातू वैली के निकट चालक के संतुलन खो देने से बस अनियंत्रित होकर पलट गयी। सूत्रों ने बताया कि इस दुर्घटना में कम से कम सात लोगों की मौत हो गयी जबकि 50 से अधिक घायल हो गये। घायलों को रिम्स तथा स्थानीय अस्पातल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में तीन की पहचान चंदन टोप्पो , राहुल टोप्पो और रिया कच्छप के रूप में की गयी है जबकि अन्य की पहचान नही की जा सकी है। इस बीच झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने घटना पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को एक-एक लाख रुपये और घायलों को 20-20 हजार रुपये देने की घोषणा की है। 

कोई टिप्पणी नहीं: