पेरिस गोलीबारी की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट ने ली - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

शुक्रवार, 21 अप्रैल 2017

पेरिस गोलीबारी की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट ने ली

islamic-state-claims-paris-shooting
पेरिस, 21 अप्रैल, फ्रांस की राजधानी पेरिस में राष्ट्रपति चुनाव से ठीक एक दिन पहले हुई गोलीबारी में एक पुलिसकर्मी की मौत हाे गयी और दो अन्य घायल हो गये जिसकी जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट ने ली है। राष्ट्रपति फ्रांसुआ ओलांदे ने कहा कि वह आश्वस्त थे कि चैम्प्स एलीसीस बुलेवार्ड में गोलीबारी की घटना एक आतंकवादी घटना थी जिसमें हमलावर ने पुलिस की गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि इस घटना में दो हमलावर शामिल थे जिसमें से एक को मार गिराया गया है। पुलिस अधिकारी पूर्वी पेरिस में मृत हमलावर के घर का पता लगा रही है। मौके पर मौजूद पुलिस ने कहा कि वे एक संभावित दूसरे हमलावर की खोज कर रहे हैं। आंतरिक मंत्रालय के प्रवक्ता पियरे-हेनरी ब्रैंडेट ने कहा कि इस गोलीबारी में इसके अलावा कोई अौर शामिल नहीं हो सकता, इससे इनकार नहीं किया जा सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं: