योगी की निंदा करे मोदी : कांग्रेस - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 18 अप्रैल 2017

योगी की निंदा करे मोदी : कांग्रेस

modi-should-condemn-yogi-congress
नयी दिल्ली,18 अप्रैल, कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर महिलाओं का अपमान करने का अारोप लगाते हुए आज कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके कथनों की निंदा करनी चाहिए, योगी आदित्यनाथ की वेबसाइट पर एक लेख डाला गया है जिसमें महिलाओं को आरक्षण और स्वतंत्रता पर टिप्पणियां की गयी है, यह लेख लगभग 10 साल पहले एक पत्रिका के लिए लिखा गया था। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा है कि योगी आदित्यनाथ का यह लेख महिलाओं की उपेक्षा करता है और भारतीय जनता पार्टी की नारी विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की स्वतंत्रता पर योगी आदित्यनाथ के विचार आघात करने वाले हैं। उन्होेंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री काे इसके लिए माफी मांगनी चाहिए और यह लेख वेबसाइट से हटाया जाना चाहिए। श्री सुरजेवाला ने कहा कि श्री मोदी और भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह को योगी आदित्यनाथ के कथनों की निंदा करनी चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं: