मुंबई. 22 अप्रैल, बॉलीवुड की देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि उनके लिये घर वापसी से बेहतर कोई चीज नहीं है। प्रियंका हाल ही में अमेरिकी टेलीविजन श्रृंखला ‘क्वांटिको’ के दूसरे सत्र की शूटिंग पूरी कर मुंबई आयी हैं। प्रियंका का कहना है कि घर लौटने से अच्छा कुछ नहीं है। प्रियंका ने ट्विटर पर लिखा, “विश्व में कहीं भी चली जाऊं, घर लौटने से बेहतर कुछ नहीं है। मुंबई पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत करने वालों का शुक्रिया। ” गौरतलब है कि ‘क्वांटिको 2’ में प्रियंका एक एफबीआई एजेंट एलेक्स पेरिस की भूमिका में हैं।
रविवार, 23 अप्रैल 2017
घर वापसी से बेहतर कुछ नही : प्रियंका चोपड़ा
Tags
# मनोरंजन
# सिनेमा
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
सिनेमा
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें