प्रियंका ने रॉबर्ट डी नीरो, व्हूपी गोल्डबर्ग के साथ बिताया वक्त - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

शुक्रवार, 21 अप्रैल 2017

प्रियंका ने रॉबर्ट डी नीरो, व्हूपी गोल्डबर्ग के साथ बिताया वक्त

priyanka-spend-time-with-robert-de-nero
न्यूयार्क, 21 अप्रैल, अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं रॉबर्ट डी नीरो, व्हूपी गोल्डबर्ग और फिल्म निर्माता एवं ट्रिबेका फिल्म समारोह की आयोजक जेन ट्रिबेका के साथ समय व्यतीत किया। 34 वर्षीय अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा की है जिसमें वह वर्ष 2017 के फिल्म पुरस्कार समारोह से पहले इन लोगों के साथ नजर आ रही हैं। प्रियंका ने फोटो साझा करते हुए लिखा है, ‘‘दिग्गजों के साथ एक दोपहर। व्हूपी गोल्डबर्ग, जेन ट्रिबेका, रॉबर्ट डी नीरो को रचनात्मकता और प्रेरणा के 16 वषरें पर बधाई। मुझे शामिल करने का शुक्रिया।’’ ‘क्वांटिको’ की अभिनेत्री प्रियंका 12 दिन तक चलने वाले इस सालाना फिल्म समारोह के जूरी सदस्यों में से एक हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: