सीहोर (मध्यप्रदेश) की खबर 07 अप्रैल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


शुक्रवार, 7 अप्रैल 2017

सीहोर (मध्यप्रदेश) की खबर 07 अप्रैल

sehore-news
जिला पंचायत सामान्य प्रशासन समिति की बैठक संपन्न

जिला पंचायत सभा कक्ष मे अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमति उर्मिला मरेठा की अध्यक्षता मे सामान्य प्रशासन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक मे विधायक आष्टा श्री रंजीत सिंह गुणवान, उपाध्यक्ष श्री मोहन सिंह चेयरमेन के साथ समिति के सदस्य, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डा. केदार सिंह के साथ संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।  बैठक मे मार्च 2017 तक प्राप्त आवंटन एवं व्यय का अनुमोदन किया गया साथ ही राज्य वित्त आयोग मद से प्राप्त वर्ष 2014-15 की राशि से शासन निर्देशानुसार कार्य स्वीकृत करने के संबंध में चर्चा की गई।

नेशनल लोक अदालत आयोजन आज

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार सम्पूर्ण देश के सभी न्यायालयों में नेशनल लोक अदालत का आयोजन 8 अप्रैल,2017 को किया गया है। समस्त पक्षकार / अधिवक्ता गण अपने प्रकरणों के निराकरण हेतु आपसी सामंजस्य स्थापित कर प्रकरणों का निराकरण अधिक से अधिक संख्या में कराए और न्यायिक प्रक्रिया से मुक्त हों ।

कोई टिप्पणी नहीं: