उमा भारती और कल्याण सिंह दें इस्तीफा : अतुल कुमार अंजान - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

बुधवार, 19 अप्रैल 2017

उमा भारती और कल्याण सिंह दें इस्तीफा : अतुल कुमार अंजान

uma-kalyan-should-resign-atul-anjan
नयी दिल्ली, 19 अप्रैल, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में उच्चतम न्यायालय के फैसले के मद्देनज़र केन्द्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा है कि राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह को नैतिकता के आधार पर अपने पद से इस्तीफ़ा दे देना चाहिए और लालकृष्ण आडवाणी तथा मुरली मनोहर जोशी को भी राजनीति से संन्यास ले लेना चाहिए। पार्टी के वरिष्ठ नेता अतुल कुमार अंजान ने उच्चतम न्यायालय के फैसले पर यूनीवार्ता से कहा कि देश की शीर्ष अदालत ने इन लोगों के खिलाफ अपराधिक मामला चलाने की अनुमति दी है इसलिए सुश्री भारती को तो तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए और श्री कल्याण सिंह को भी नैतिकता के आधार पर इस्तीफ़ा दे देना चाहिए। उन्हें धारा 261 के तहत किसी तरह की कोई छूट नहीं मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सुश्री भारती ने बाबरी मस्जिद के विध्वंस के लिए न केवल उन्माद फैलाया बल्कि मस्जिद के गिरने के बाद भी उन्होंने खुशी का इजहार किया था। देश इस घटना को भूला नहीं है इसलिए उन्हें तत्काल त्यागपत्र दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री सिंह ने उच्चतम न्यायालय में यह हलफनामा दिया था कि वह मस्जिद की रक्षा करेंगे और अंतरराज्यीय परिषद में भी उन्होंने यह वचन दिया था कि वह मस्जिद की रक्षा करेंगे लेकिन उन्होंने मस्जिद टूटने दिया इसलिए उन्हें नैतिक आधार पर इस्तीफ़ा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जैन हवाला कांड में आडवाणी जी ने इस्तीफ़ा दिया था लेकिन यह मामला तो उस से भी गंभीर है इसलिए आडवाणी जी को तो अब सार्वजनिक जीवन से संन्यास ले लेना चाहिए। इसी तरह श्री जोशी को भी इस्तीफ़ा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि न्यायालय ने बहुत अच्छा फैसला दिया है, न्यायालय को त्वरित सुनवाई कर दोषियों को सजा देनी चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं: