मधुबनी : पोशाक राशि का वितरण - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 25 मई 2017

मधुबनी : पोशाक राशि का वितरण

angan-wadi-dress-distribution
मधुबनी /अंधराठाढ़ी (मोoआलम अंसारी) प्रखंड स्थित आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 14 पर बच्चो के बीच पोशाक राशि का वितरण किया गया। इस दौरान 40 बच्चो को पोशाक राशि दी गयी। उपमुखिया देवसुन्दरी देवी और सेविका माधवी देवी ने संयुक्त रूप से राशि का वितरण कर कार्यक्रम का आगाज किया। मौके पर उपमुखिया देव सुंदरी देवी ने अभिभावकों से बच्चो को प्रतिदिन निर्धारित पोशाक में आंगनवाड़ी केंद्र पर भेजने की अपील की। वहीँ पोशाक के लिए राशि मिलते ही बच्चो का चेहरा ख़ुशी से खिल उठा। बताते चलें कि प्रखंड में सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर प्रति बच्चे 250 रूपये के हिसाब से पोशाक राशि का वितरण किया जा रहा है। मौके पर राम परिक्षण ठाकुर, संजीत झा, लीला देवी, सुनीता देवी, बबिता देवी, शोभिता देवी सहित दर्ज़नो लोग और अभिभावक मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं: