मियांवाली गाेलीबारी में शहीद एएसआई के परिजनों को एक करोड़ का मुआवजा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

गुरुवार, 4 मई 2017

मियांवाली गाेलीबारी में शहीद एएसआई के परिजनों को एक करोड़ का मुआवजा

compensation-of-one-crore-to-family-members-of-martyre-asi
नयी दिल्ली,04 मई, राजधानी दिल्ली के मियांवाली नगर क्षेत्र में रविवार को बदमाशों की गोलीबारी में शहीद हुए दिल्ली पुलिस के सहायक पुलिस उप निरीक्षक विजय कुमार के परिजनों के लिए दिल्ली सरकार ने एक करोड़ रुपये की मुआवजा राशि मंजूर की है। इस घटना में दो अन्य लोगों की माैत हो गई थी। दिल्ली सरकार के प्रवक्ता ने आज बताया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सहायक पुलिस उप निरीक्षक विजय कुमार के परिजनों के लिए एक करोड़ रूपये की मुआवजा राशि को मंजूरी दी है। यह घटना रविवार रात 11 बजे उस समय हुई जब मोनू दरियापुर और उसके दोस्त अरुण तथा मोनू की सुरक्षा में लगे विजयकुमार तथा कांस्टेबल कुलदीप पर कार और बाइक सवार बदमाशों ने जाेरदार गोलीबारी की जिसमें मोनू उसके दाेस्त तथा विजय कुमार की मौत हो गई थी। कांस्टेबल कुलदीप बुरी तरह घायल है जिसका एक अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। कुलदीप के बयान के आधार पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

कोई टिप्पणी नहीं: