हीना सिद्धू ने जीता कांस्य - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

सोमवार, 8 मई 2017

हीना सिद्धू ने जीता कांस्य

heena-sidhu-won-bronze
नयी दिल्ली ,07 मई, भारत की हीना सिद्धू ने चेक गणराज्य में 48 वीं ग्रां प्री लिबरेशन प्लेजन निशानेबाजी प्रतियोगिता में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीत लिया। भारत ने इस टूर्नामेंट में एक स्वर्ण ,दो रजत और चार कांस्य पदक जीते। हीना ने आठ महिला निशानेबाजों के फाइनल में 218.8 के स्कोर के साथ कांस्य पदक जीता। रियो ओलंपिक की स्वर्ण और कांस्य पदक विजेता यूनान की अन्ना कोराकाकी ने स्वर्ण और जर्मनी की 21 वर्षीय मिशेल स्कैरीज ने रजत पदक जीता। भारत की श्रीनिवेता परमानंथम भी फाइनल में पहुंचीं लेकिन 198.7 के स्कोर के साथ चौथे स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता की अन्य ओलंपिक स्पर्धाओं में पूजा घाटकर 10 मीटर एयर राइफल में चौथे ,गुरप्रीत सिंह 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल में छठे, चैन सिंह 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में सातवें अौर गगन नारंग 50 मीटर राइफल प्रोन में चौथे स्थान पर रहे। भारतीय पुरुष 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल टीम में नीरज कुमार ने स्वर्ण, हरप्रीत सिंह ने रजत और दीपक शर्मा ने कांस्य पदक जीता। तेजस्विनी सावंत ने 50 मीटर राइफल प्रोन में रजत और पेंबा तमांग ने 25 मीटर सेंट्रल फायर पिस्टल में कांस्य पदक जीता।

कोई टिप्पणी नहीं: