केजरीवाल को किया जाए गिरफ्तार: गोयल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

रविवार, 7 मई 2017

केजरीवाल को किया जाए गिरफ्तार: गोयल

kejriwal-to-be-arrested-goyal
नयी दिल्ली, 07 मई, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं केन्द्रीय मंत्री विजय गोयल ने आज कहा कि दिल्ली के कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा के आरोपों को देखते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। श्री गोयल ने मुख्यमंत्री के खिलाफ श्री मिश्रा के आरोपों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह बहुत ही गंभीर मामला है। एक ऐसा व्यक्ति मुख्यमंत्री पर आरोप लगा रहा है जो अभी भी मंत्री पद पर है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पर एक अन्य मंत्री से दो करोड़ रुपए नकद रिश्वत लेने का आरोप लगाया गया है। साथ ही यह आरोप भी है कि स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन ने श्री केजरीवाल के रिश्तेदार के लिए एक डील भी करवाई। श्री गोयल ने कहा कि इन आरोपों को देखते हुए श्री केजरीवाल को तुरंत पद से हट जाना चाहिए और यदि वह ऐसा नहीं करते हैं तो केन्द्र सरकार को उन्हें बर्खास्त कर देना चाहिए। श्री गोयल ने कहा कि इस गंभीर मामले को देखते हुए श्री केजरीवाल को गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं: