मधुबनी : मध्यान भोजन रसोया बैठक - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

रविवार, 14 मई 2017

मधुबनी : मध्यान भोजन रसोया बैठक

mdm-saif-meeting-madhubani
मधुबनी/अंधराठाढ़ी (मोo आलम अंसारी) । मध्यान भोजन रसोइया फ्रंट की एक बैठक अंधराठाढ़ी प्रखंड परिसर में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता मधुबनी जिलाध्यक्ष सुश्री जूली देवी और सञ्चालन रमन कुमार राम ने की। बैठक के मुख्य अतिथि थे उत्तर बिहार प्रभारी संतोष कुमार श्रीवास्तव।  बैठक को संबोधित करते हुए श्री श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार रसोइयों के साथ दोयम दर्जे का व्यवहार कर रही है। राज्य एवं केंद्र सरकार की हठधर्मिता एवं लापरवाही के कारण आज रसोईया बहनों की हालत बद से बदतर हो गई है। हमारी रसोइया बहनों को न्यूनतम मजदूरी भी नसीब नहीं हो रहा है। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि रसोइया बहनों को बारह महीने के बजाय केवल 10 महीने का मानदेय ही दिया जा रहा है। केंद्र व् राज्य सरकार महिला विकास के दावो के उलट रसोइया बहनों के साथ अन्याय व शोषण कर रही है।  अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष जूली देवी ने कहा कि अपने अधिकारों के लिए हमें एकजुट होना पड़ेगा। महीनो से रसोइया बहनों का मानदेय बाकी है। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार से मांग करते हुए कहा कि पूर्व के बकाया मानदेय का जल्द से जल्द भुगतान किया जाये। सुश्री जुली ने मांग की कार्यरत रसोइयों को पारिश्रमिक मानदेय का भुगतान 10 की बजाए 12 महीनों का किया जाए। इस आमसभा में सर्वसम्मति से मोहम्मद मंजूर आलम को रसोइया फ्रंट मधुबनी का जिला प्रभारी मनोनीत किया गया। आम सभा का संचालन अंधराठाढ़ी प्रखंड अध्यक्ष रमन कुमार राम ने किया। आमसभा को संबोधित करने वालों में ललित कुमार राम, अनीता देवी, आशा देवी, धानों देवी, भिखारी मंडल, राधा देवी, राजेश पासवान, सुमित्रा देवी, सुनीता देवी, फूलोदेवी, मोहम्मद अब्दुल कयूम आदि प्रमुख थे।

कोई टिप्पणी नहीं: