संविधान से धर्मनिरपेक्ष शब्द हटाकर ‘भारत हिन्दू रिपब्लिक’ कर देना चाहिए : तोगड़िया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

सोमवार, 15 मई 2017

संविधान से धर्मनिरपेक्ष शब्द हटाकर ‘भारत हिन्दू रिपब्लिक’ कर देना चाहिए : तोगड़िया

remove-secular-add-hindu-in-constitution-togadiya
भदोही, 15 मई, विश्व हिन्दू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि देश के संविधान से धर्मनिरपेक्ष शब्द हटाकर इसे ‘भारत हिन्दू रिपब्लिक’ कर देना चाहिए, तभी भारत हिन्दू राष्ट्र बनेगा। उन्होंने कहा तब हिंदू को छोड़कर कोई भी राष्ट्र में प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, मंत्री, न्यायाधीश, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक नहीं बन पाएगा। तोगड़िया भदोही के सुरयावा में रविवार की रात काशी प्रांत के बजरंग दल कार्यकर्ता शौर्य सम्मलेन और सात दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का उद्घाटन करने के बाद बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि हिन्दू राष्ट्र के लक्ष्य के लिए शारीरिक और बौद्धिक क्षमता और स्वास्थ्य के साथ अच्छी शिक्षा जरूरी है। जिस तरह मुसलमान हर शुक्रवार को मस्जिद और ईसाई रविवार को चर्च जाता है, उसी तरह हिंदू के लिए भी संगम है जहां सबको एक दिन इका होना चाहिए। उन्होंने कहा कि श्रीनगर में सेना पर पत्थर फेंकने वाले भारत में रहने वाले पाकिस्तानी हंै। सेना पर पत्थर फेंकना युद्ध है। पत्रकारों द्वारा केंद्र में तथा प्रदेश में भाजपा की सरकार बन जाने के बाद राम मंदिर बनाये जाने के सवाल को टालते हुये विहिप अध्यक्ष ने कहा कि युवाओं को अच्छी शिक्षा के साथ शारीरिक परीक्षण दिया जाए। उन्होंने राम मंदिर पर कोई भी टिप्पणी नहीं की।

कोई टिप्पणी नहीं: