नयी दिल्ली ,12 मई, रियाे अोलंपिक की कांस्य पदक विजेता पहलवान साक्षी मलिक, विनेश फोगाट और दिव्या काकरान यहां आईजी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स स्थित केडी जाधव कुश्ती स्टेडियम में सीनियर एशियाई कुश्ती प्रतियोगिता के महिला वर्ग में शुक्रवार को स्वर्णिम इतिहास बनाने से चूक गयीं और तीनों ही पहलवानों को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। भारत को प्रतियोगिता के तीसरे दिन तीन स्वर्ण पदक की उम्मीद थी लेकिन उसके हाथ कोई स्वर्ण पदक नहीं लगा । भारत के लिये इसके बावजूद यह बड़े गर्व की बात रही कि आज उसकी महिला पहलवानों ने तीन रजत और एक कांस्य पदक जीता। इसके साथ ही प्रतियोगिता में भारत के कुल पदकों की संख्या अब तक तीन रजत सहित छह पहुंच गयी है। साक्षी मलिक ने 60 किग्रा में, विनेश फोगाट ने 55 किग्रा में और दिव्या काकरान ने 69 किग्रा में रजत पदक जीते जबकि रितु ने 48 किग्रा में कांस्य पदक हासिल किया। भारतीय महिलाओं नने प्रतियोगिता में कुल पांच पदक हासिल किये। ज्योति ने कल 75 किग्रा में कांस्य पदक जीता। भारत का स्वर्णिम सपना महिला कुश्ती के पावरहाउस समझे जाने वाले जापान की पहलवानों ने तोड़ा।
शनिवार, 13 मई 2017
साक्षी, विनेश और दिव्या की चांदी
Tags
# खेल
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
खेल
Labels:
खेल
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें