सोनिया को मिली अस्पताल से छुट्टी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

शनिवार, 13 मई 2017

सोनिया को मिली अस्पताल से छुट्टी

sonia-free-from-hospital
नयी दिल्ली, 12 मई, पेट की तकलीफ के कारण दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को आज अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी। अस्पताल के प्रबंधन बोर्ड के अध्यक्ष डा. डी एस राणा ने एक बयान जारी करके बताया कि श्रीमती गांधी का स्वास्थ्य पूरी तरह ठीक हो गया है। उन्हें शाम सात बजे अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी। श्रीमती गांधी को ‘फूड प्वाइजनिंग’ के कारण गत सात मई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डा. राणा के नेतृत्व में चिकित्सकों का एक दल उनका उपचार कर रहा था।

कोई टिप्पणी नहीं: