समाजवादी पार्टी के पांच पदाधिकारी निष्कासित - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

रविवार, 7 मई 2017

समाजवादी पार्टी के पांच पदाधिकारी निष्कासित

sp-expelled-five-office-bearers
लखनऊ 07 मई, समाजवादी पार्टी (सपा) ने आज अपने पांच पदाधिकारियों को पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने का आरोप लगाकर निष्कासित कर दिया। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति से प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने राजेश यादव हरदोई, मोहम्मद शाहिद लखनऊ तथा दीपक मिश्रा, लखनऊ, के अतिरिक्त राकेश यादव पूर्व महानगर अध्यक्ष, नोएड़ा एवं कल्लू यादव महानगर अध्यक्ष युवजनसभा, नोएडा को तत्काल प्रभाव से समाजवादी पार्टी से निष्कासित कर दिया है। उन्होने बताया कि उक्त पदाधिकारियों/पूर्व पदाधिकारियों को पार्टी विरोधी कार्यों में लिप्त होने/अनुशासनहीन आचरण तथा पार्टी के निर्देशों की अवहेलना के आरोप में पार्टी से निष्कासित किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं: