गाय को राष्ट्रीय प्राणी घोषित करने की मांग, धरना देंगे सुभाष मुनि - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

रविवार, 28 मई 2017

गाय को राष्ट्रीय प्राणी घोषित करने की मांग, धरना देंगे सुभाष मुनि

subhash-muni-protest-for-cowहिसार 27 मई, गाय को राष्ट्रीय प्राणी घोषति करने की मांग को लेकर राष्ट्रीय गौ रक्षा सत्याग्रह समिति के अध्यक्ष सुभाष मुनि उर्फ सुरेशानंद 29 मई को दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर अपना 46वां धरना देंगे। सुभाष मुनि ने आज यहां बताया कि आजादी के बाद मोर को राष्ट्रीय पक्षी और बाघ को राष्ट्रीय पशु घोषित किया तो गाय को राष्ट्रीय प्राणी घोषति न करना केंद्र सरकार की बड़ी भूल है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने कहा था कि आजादी के बाद गौहत्या और शराब बंद करेंगे लेकिन आजादी के तुरंत बाद उनकी हत्या से यह सपना अधूरा रह गया। उल्लेखनीय है कि सुभाष मुनि गौहत्या बंद करने, गौचर भूमि से अवैध कब्जे समाप्त करने और गौ हत्यारों को दंडित करने की मांग को लेकर संसद के बाहर, वोट क्लब, इंडिया गेट और जंतर-मंतर पर अब तक 45 बार सत्याग्रह कर चुके हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: