मधुबनी : सह अस्तित्व और एकात्मवाद भाजपा का दर्शन है - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 29 मई 2017

मधुबनी : सह अस्तित्व और एकात्मवाद भाजपा का दर्शन है

three-years-modi-government
मधुबनी/अंधराठाढ़ी ( मोo आलम अंसारी )  सह अस्तित्व और एकात्मक बाद भाजपा का दर्शन है | सबका साथ और सबका विकास इस पार्टी का मात्र नारा ही नहीं कायार्न्वयन की केन्द्र विन्दु भी है | बिहार भाजपा प्रवक्ता आनंद कुमार झा  ने ये बाते कही | वे सोमवार को अंधराठाढ़ी में प्रेस पर्तिनिधियो से रु.व.रु थे | उन्होंने कहा कि केन्द्रीय भाजपा सरकार जन हित कार्यक्रमो में किसी राज्य, कौम, भाषा - भाषी के साथ भेदभाव नहीं करती | दुखद बात है कि बिहार सरकार उन कार्यक्रमो के लिए प्राप्त राशि का सदुपयोग नहीं कर पा रही है | हूवहू और समय पर कार्यान्वयन में पिछड़ रही है | उन्होंने बताया सड़क शिक्षा स्वास्थ्य और आम आदमी को छूने वाली जन कल्याण कारी योजना के कार्यान्वयन में लेट लतिफी से भ्र्ष्टाचार पनपता है | भ्र्ष्टाचार वह दीमक है जो आदमी अधिकारी और नेताओ की सदाशयता को चाट लेता है | इस मायने में ही भाजपा बिहार में जंगल राज होने की बात कह रही है | विरोधी इसकी गलत व्यारव्या करके जनता को भरमा रही है | इस गलत व्यारव्या  से अंतोगत्वा न तो आम जनता का भला होगा और न तो ऐसे राजनीति कर्मियो को | मोदी सरकार के तीन साल वाबत श्री आनन्द कुमार झा ने कहा कि आम जनता इसका खुद समीक्षा करेगे | राजग नेता और कार्यकर्ताओ का काम उपलवधियो से आम जनता को अबगत कराना है | भारतीय जनता खुद बहुत जागरूक और समझदार है | विश्व समुदाय भी इस बात को समझ रही है | प्रेस वार्ता में संजय कुमार चौधरी , रामगुलाम भंडारी , मुकेश नारायण चौधरी , झरी लाल चौपाल शिशिर मिश्रा अदि दर्जनों ग्रामीण भी मौजूद थे |

कोई टिप्पणी नहीं: