बीजिंग 11 जून, प्रदूषण की गहरी मार झेल रहे चीन में 70 प्रतिशत से अधिक कंपनियां प्रदूषण के निर्धारित मानकों पर अमल नहीं करती हैं। सर्वेक्षण का यह नतीजा प्रदूषण को नियंत्रित करने की दिशा में सरकार के कदम को भारी झटका है। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने आज यहां कहा कि प्रदूषण से सर्वाधिक प्रभावित बीजिंग, तियानजिन एवं हुबेई और उनसे लगे 28 शहरों में दो माह तक किये गये सर्वेक्षण में यह गंभीर चिंताजनक तथ्य सामने आया है। सर्वेक्षण के दौरान 13 हजार 785 कंपनियाें का गहन अध्ययन किया गया। इस दौरान 70.6 प्रतिशत कंपनियाें को मानकों का उल्लंघन करते हुए पाया गया। एजेंसी के अनुसार सर्वेक्षण के दौरान इन कंपनियों से हानिकारक धुआं एवं खतरनाक रासायनों कर रिसाव तय मानकों से बहुत अधिक पाया गया। इन कंपनियों के पास प्रदूषण मापने की उचित मशीन भी नहीं पायी गयी। चीन ने प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए कई महत्वकांक्षी परियोजनाएं चला रखी है जिनमें भारी औद्योगिक इकाइयों को बीजिंग और अन्य सर्वाधिक प्रदूषित शहरों से अलग करना शामिल है।
सोमवार, 12 जून 2017
चीन की 70 प्रतिशत कंपनियां प्रदूषण मानक में फेल
Tags
# विदेश
# व्यापार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
व्यापार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें