श्रीनगर.02 जून जम्मू कश्मीर में श्रीनगर के निचले इलाके में आज शुक्रवार की नमाज के बाद प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले छोड़े। ऐतिहासिक जामिया मस्जिद में शुक्रवार की नमाज के तत्काल बाद संघर्ष शुरू हाे गया। सैकड़ों की संख्या में प्रदर्शनकारियों ने मस्जिद के बाहर सड़कों पर निकलकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर सब्जार भट और दो अन्य आतंकवादियों के 27 मई को मुठभेड़ में मारे जाने के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शनकारी नारे लगाते हुए नौहट्टा चौक की ओर बढ़ रहे थे। हालांकि क्षेत्र में तैनात सुरक्षा बलों ने तुरन्त कार्रवाई करते हुए प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने का प्रयास किया लेकिन जब वे पीछे नहीं हटे तो उन्हे तितर-बितर करने के लिए सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले छोड़े।
शनिवार, 3 जून 2017
शुक्रवार की नमाज के बाद श्रीनगर में संघर्ष
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें