‘पृथ्वी 2’ का सफल परीक्षण - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 3 जून 2017

‘पृथ्वी 2’ का सफल परीक्षण

earth-2--successful-test
बालासोर, 02 जून, ओडिशा में बालासोर जिले के चांदीपुर समेकित परीक्षण रेंज (आईटीआर) से पृथ्वी-2 मिसाइल का आज सफल परीक्षण किया गया। एकीकृत टेस्ट रेंज (आईटीआर) के सूत्रों ने बताया कि सतह से सतह मार करने वाले मध्यम दूरी के मिसाइल पृथवी-2 का सुबह 9.50 बजे सफल परीक्षण किया गया। सूत्रों ने बताया कि 350 किलोमीटर की मारक क्षमता वाली पृथ्वी 2 मिसाइल 500 किलोग्राम के आयुध को ले जाने में सक्षम है तथा इसकी क्षमता एक हजार किलोग्राम तक बढ सकती है। इसमें लिक्विड प्रोपल्शन ट्विन इंजन लगे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: