सेंट पीटर्सबर्ग 01 जून, भारत अगले सप्ताह तक शंघाई सहयोग संगठन का पूर्ण सदस्य बन जायेगा, यह बात रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ यहां शिखर बैठक के दौरान कही, उन्होंने कहा “अगले सप्ताह हम शंघाई सहयोग संगठन में भारत को पूर्ण सदस्य के रूप में शामिल करने की औपचारिकता पूरी कर लेंगे। यह प्रक्रिया 2015 में रूस के ऊफा में शुरू हुयी थी। रूस ने इस प्रक्रिया का हमेशा समर्थन किया है।” श्री मोदी की इस यात्रा का स्वागत करते हुए श्री पुतिन ने कहा कि यह साल इस मायने में भी महत्वपूर्ण है कि दोनों देशो के राजनयिक संबंधों का 70वां वर्ष है। इस दौरान बहुत सी घटनाएं हुयी हैं और कई चीजें बदली हैं लेकिन दोनों देशों के संबंध में कोई बदलाव नहीं आया है। क्योंकि दोनों देशों की मित्रता विश्वास पर आधारित है। प्रधानमंत्री ने शंघाई सहयोग संगठन में भारत की पूर्ण सदस्यता के लिए सक्रिय समर्थन देने पर श्री पुतिन का आभार व्यक्त किया है। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को सुदृढ करने के साथ-साथ विभिन्न अंतरराष्ट्रीय तथा क्षेत्रीय मुद्दों पर भी विस्तृत विचार विमर्श किया।
शुक्रवार, 2 जून 2017
भारत को शंघाई सहयोग संगठन की पूर्ण सदस्यता अगले सप्ताह
Tags
# देश
# विदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
विदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें