मुंबई, 15 जून, बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर का दिल रॉकस्टार रणबीर कपूर के लिये धड़कता है। जाह्नवी बॉलीवुड में जल्द ही डेब्यू करने वाली हैं। श्रीदेवी भी अपनी बेटी जाह्नवी को पूरा सपोर्ट करतीं दिख रही हैं। इन दिनों श्रीदेवी जहां भी जाती हैं जाह्नवी उनके साथ दिखाई देती हैं। जाह्नवी कपूर सोशल साइट इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और उनकी फैन फॉलोइंग भी अच्छी खासी है। जाह्नवी कपूर का नाम उनके क्रश को लेकर चर्चा में है। जाह्नवी कपूर रणबीर कपूर को काफी पसंद करती हैं। एक पार्टी के दौरान रणबीर और जाह्नवी एक साथ देखे गए। दोनों एक-दूसरे के साथ काफी खुश नजर आ रहे थे। रणबीर जहां उन्हें टिप्स देते दिखे वहीं जाह्नवी उनकी बातें मुस्कुराते हुए सुन रही थीं। जाह्नवी का ऐसा करना कोई हैरत की बात नहीं है। क्योंकि रणबीर बॉलीवुड इंडस्ट्री के रॉकस्टार हैं और लाखों दिलों की धड़कन भी।
शुक्रवार, 16 जून 2017
रणबीर के लिये धड़कता है जाह्नवी का दिल
Tags
# मनोरंजन
# सिनेमा
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
सिनेमा
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें