मधुबनी : मछुआ सोसाईटी के बिभिन्न पदों के लिए नामजदगी दाखिल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 16 जून 2017

मधुबनी : मछुआ सोसाईटी के बिभिन्न पदों के लिए नामजदगी दाखिल

machhua-socity-ellection-madhubani
अंधराठाढ़ी/मधुबनी  (मो.आलम अंसारी ) स्थानीय प्रखंड कार्यालय में शुक्रवार को मछुआ सोसाईटी के बिभिन्न पदों के लिए  19 लोगो ने नामजदगी का परचा दाखिल किया .उक्त आशय की जानकारी सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड कृषि पदाधिकारी रामपुकार पासवान ने दी . उन्होंने वताया कि अध्यक्ष पद से बिहारी मुखिया ,चिंटू देवी एवं मनोहर मुखिया सचिव पद से  राजदेव मुखिया, इनर देवी, फुल कुमारी एवं कृष्णदेव मुखिया इसके अलावे 12 लोगो ने सदस्य पदों के लिए अपना नामजदगी पर्चा भडा .  राजदेव मुखिया बर्तमान सचिव है इससे पूर्व भी सचिव निर्वाचित हो चुके है . जबकी कृष्णदेव मुखिया भी दो बार सचिव निर्वाचित हो चुके है . राजदेव मुखिया और कृष्णदेव मुखिया तीसरे वार सचिव पद के प्रत्याशी है . निर्वाचन कार्य में आरडीओ अलोक कुमार शर्मा को निर्वाची पदाधिकारी  बी सी ओ सुजीत कुमार, हिमांशु कुमार बी सी ओ झंझारपुर एवं बी ए ओ रामपुकार पासवान को सहायक निर्वाची पदाधिकारी बनाये  गये हैं  . 

कोई टिप्पणी नहीं: