भारत और पाकिस्तान में होगा ‘महा फाइनल’ - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 16 जून 2017

भारत और पाकिस्तान में होगा ‘महा फाइनल’

powerful-india-set-up-pakistan-final
बर्मिंघम, 15 जून, दिग्गज ओपनर रोहित शर्मा ने उन्हें अगली सीरीज के लिए टीम इंडिया से बाहर किये जाने का करारा जवाब देते हुए नाबाद 123 रन ठोककर और कप्तान विराट कोहली (नाबाद 96) के साथ 178 रन की अविजित साझेदारी करते हुए गत चैंपियन भारत को बंगलादेश के खिलाफ गुरुवार को नौ विकेट की एकतरफा जीत दिलाकर आईसीसी चैंपियंस ट्राफी के फाइनल में पहुंचा दिया। भारत का 18 जून को होने वाले महा फाइनल में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के साथ मुकाबला होगा जिसने कल मेजबान इंग्लैंड को पहले सेमीफाइनल में करारी शिकस्त दी थी। भारत ने बंगलादेश को 50 ओवर में सात विकेट पर 264 रन पर रोकने के बाद रोहित के शतक, विराट के अर्धशतक और शिखर धवन की 46 रन की पारी से 40.1 अोवर में एक विकेट पर 265 रन बनाकर जबर्दस्त जीत हासिल की।

कोई टिप्पणी नहीं: